Image Slider

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Tue, 23 Jun 2026 09:56 AM IST

राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। नीट की तैयारी के दौरान आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों को सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने श्रद्धांजलि दी। छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने कैंडल जलाकर व मौन रखकर उन्हें याद किया।


कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||