Last Updated:
खेल का यही स्वभाव है यह क्रूर और अप्रत्याशित होता है. हमेशा यह समझ पाना आसान नहीं होता कि इतनी बेहतरीन खिलाड़ी लगातार दो आसान कैच कैसे छोड़ सकती है. किसी और दिन, वह ऐसे 100 में से 99 कैच पकड़ लेतीं, जिनमें कई इससे भी ज्यादा मुश्किल होते लेकिन उस दिन उन्होंने कैच छोड़े, और भारत हार गया खेल में ऐसा होता है यह पहली बार नहीं है, और आखिरी बार भी नहीं होगा.
भारतीय टीम के महिला वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन का कारण फील्डिंग के साथ खराब बल्लेबाजी भी
भारतीय टीम का जितना भी प्रैक्टिस सेशन देखेंगे तो इस दौरान सबसे बेहतरीन फील्डर राधा ही नजर आएगी.फिर भी मैच में ऐसा हो गयाउन्हें लॉन्ग-ऑन पर खड़ा किया गया था,क्योंकि उस पोजीशन के लिए वही सबसे उपयुक्त हैं मारीज़ाने कैप का कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, और इस बात का दुख राधा को लंबे समय तक रहेगा लेकिन खेल का यही स्वभाव है यह क्रूर और अप्रत्याशित होता है. हमेशा यह समझ पाना आसान नहीं होता कि इतनी बेहतरीन खिलाड़ी लगातार दो आसान कैच कैसे छोड़ सकती है. किसी और दिन, वह ऐसे 100 में से 99 कैच पकड़ लेतीं, जिनमें कई इससे भी ज्यादा मुश्किल होते लेकिन उस दिन उन्होंने कैच छोड़े, और भारत हार गया खेल में ऐसा होता है यह पहली बार नहीं है, और आखिरी बार भी नहीं होगा.
राधा को क्रिमनल मत बनाओ
अभी दो मैच वर्ल्ड कप में बचे है और इसलिए राधा को ट्रोल नहीं करना चाहिए, क्योंकि सबसे ज्यादा दर्द उन्हें ही हो रहा है. यह सोचकर ही बोझ बढ़ जाता है कि उनके कारण टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है. उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सोचें और उन्हें उबरने का समय दें. यह घाव गहरे होंगे और भरने में समय लगेगा. ऐसे समय में खिलाड़ी को समर्थन की जरूरत होती है. उनके साथ खड़े रहें. एक खराब मैच उन्हें खराब फील्डर नहीं बना देता.जैसा कि अमोल मजूमदार ने कहा, राधा जल्द ही शानदार कैच पकड़कर भारत को मैच जिताएंगी. उम्मीद है कि वह दिन 28 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आए. फिलहाल, राधा और टीम को एक दिन का ब्रेक लेना चाहिए खेल से थोड़ा दूर रहकर खुद को तरोताजा करना चाहिए. फिर वापसी कर बांग्लादेश को हराना है और ऑस्ट्रेलिया के लिए तैयारी करनी है. खेल में कभी कुछ खत्म नहीं होता, जब तक सच में खत्म न हो जाए, और भारत यह बात 2025 के घरेलू वर्ल्ड कप से अच्छी तरह जानता है. शायद राधा के लिए सबसे बुरा दौर अब गुजर चुका है, और यहां से चीजें बेहतर ही होंगी.
सोच बदलें बल्लेबाज
भारतीय बल्लेबाजों के कुछ शॉट्स काफी खराब थे. स्मृति मंधाना को मारीज़ाने कैप के खिलाफ पैडल शॉट खेलने की कोई जरूरत नहीं थी, खासकर जब इससे उनके स्टंप्स खुल रहे थे. भारत ने तेज शुरुआत की थी और तीन ओवर में 30 रन बना लिए थे. शेफाली वर्मा को उम्मीद के मुताबिक शबनिम इस्माइल की शॉर्ट गेंद मिली, लेकिन वह समय पर बल्ला नहीं घुमा सकीं. यास्तिका भाटिया अच्छी लय में दिख रही थीं, लेकिन लेग स्टंप पर पिच हुई गेंद को मिस कर गईं. जेमिमा रोड्रिग्स ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर शानदार शॉट खेलने के बाद लीडिंग एज दे दिया. साफ है अब बाकी बचे हुए 2 मैचों में फील्डिंग और बैटिंग में बहुत ज्यादा मेहनत करने की दरकार होगी
About the Author
मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



