60 की उम्र में भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिटनेस हर किसी को हैरान कर देती है. आखिर इस उम्र में भी वह खुद को इतना फिट और एक्टिव कैसे रख पाते हैं? हाल ही में सुपरस्टार ने अपने इस सीक्रेट फिटनेस मंत्रा से पर्दा उठाया था. आमिर ने बताया कि वजन घटाने या फिर टोन्ड बॉडी पाने के लिए सिर्फ जिम में पसीना बहाना या कड़क डाइटिंग करना ही काफी नहीं है, बल्कि इससे भी कहीं ज्यादा जरूरी एक खास चीज है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं.
नई दिल्ली. आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिटनेस फ्रीक सुपरस्टार हैं. कमाल की बात है कि 60 साल की उम्र में भी वह बहुत फिट हैं. कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि वह इस उम्र में भी कैसे खुद को फिट रखने रखते हैं. उनका कहना है कि वजन कम करने के लिए सही डाइट, पूरी नींद लेना और वर्कआउट करना बहुत जरूरी है. पिछले साल एक इंटरव्यू में आमिर ने अपना वो सीक्रेट फिटनेस मंत्रा बताया, जिसे वह हर उस इंसान को अपनाने की सलाह देते हैं, जो एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीना चाहता है.
द लल्लनटॉप के साथ इंटरव्यू के दौरान जब आमिर खान से ‘गजनी’ के दौरान किए गए उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने उस समय ओवरट्रेनिंग की थी, जो कि गलत है. मैं रोज करीब 3 से साढ़े 3 घंटे तक वर्कआउट किया करता था, जो बहुत ज्यादा था. किसी को भी ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए.’
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आमिर ने कहा, ‘सच तो यह है कि आपको अपने शरीर को आराम भी देना चाहिए. एक अच्छी सेहत के लिए आराम, सही डाइट और वर्कआउट के बीच एक सही तालमेल होना बेहद जरूरी है. आदर्श रूप में आपको इसी क्रम का पालन करना चाहिए.’ ‘दंगल’ के दिनों को याद करते हुए आमिर ने बताया कि इस फिल्म के दौरान उन्होंने ज्यादा साइंटिफिक तरीके से ट्रेनिंग करना सीखा था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने बताया कि’ शुरुआत में मुझे लगता था कि मैं जितना ज्यादा पसीना बहाऊंगा, उतने ही बेहतर रिजल्ट्स मिलेंगे. यही वजह थी कि मैं बिना रुके 3 से साढ़े 3 घंटे तक लगातार एक्सरसाइज करता रहता था, लेकिन अब समझ आता है कि सेहत के लिए सही तरीका क्या है.’ इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक बातचीत के दौरान डाइट की अहमियत समझाई थी.
उन्होंने कहा, ‘आपकी फिटनेस में सबसे बड़ा रोल आपकी डाइट का ही होता है. अगर मैं इसे हिस्सों में बांटू, तो आपकी मेहनत का 50 फीसदी हिस्सा इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या खा रहे हैं, 25 फीसदी हिस्सा आपके वर्कआउट का होता है और बाकी बचा 25 फीसदी हिस्सा आपकी सही रिकवरी और आराम का होता है.’
आमिर खान ने आगे बताया कि, ‘रोज कम से कम 8 घंटे की गहरी और अच्छी नींद बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आप शरीर को पूरा आराम नहीं देंगे, तो आपकी बॉडी वैसी प्रतिक्रिया कभी नहीं देगी जैसी आप उम्मीद कर रहे हैं. इंटरव्यू में आमिर खान ने इस बात पर भी बात की कि कैसे आजकल ज्यादातर लोग डाइटिंग को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं. उन्होंने कहा कि अक्सर लोग वजन घटाने के चक्कर में खाना छोड़ देते हैं, रात को चावल खाना बंद कर देते हैं, या बहुत कम खाने लगते हैं ताकि उनका वजन जल्दी कम हो जाए.
लेकिन आमिर इस तरह के शॉर्टकट्स और खुद को भूखा रखने वाले तरीकों पर बिल्कुल भरोसा नहीं करते. इसके बजाय, वह वजन कम करने के सबसे पुराने और बुनियादी नियम कैलोरी डेफिसिट को फॉलो करते हैं. इसे आसान भाषा में समझाते हुए आमिर ने कहा, ‘मान लीजिए कि आपका शरीर दिनभर में 2000 कैलोरी बर्न करता है. अब अगर आप खाने में भी 2000 कैलोरी ही ले रहे हैं, तो आपका वजन जस का तस रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं आएगा.’
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन अगर आप रोजाना 1500 कैलोरी लेते हैं, तो इसका मतलब हुआ कि आपने 500 कैलोरी कम ली. हफ्तेभर में यही कमी बढ़कर 3500 कैलोरी की हो जाती है, जो कि लगभग आधा किलो वजन कम करने के बराबर है. इसके साथ अगर आप रोज करीब 7 किलोमीटर पैदल भी चल लेते हैं, तो यह कैलोरी गैप और बढ़ जाता है जिससे वजन और तेजी से घटता है. लेकिन इस दौरान आपकी डाइट बिल्कुल बैलेंस होनी चाहिए, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर और सोडियम जैसे जरूरी नमक सब कुछ सही मात्रा में शामिल हों.’
इसका मतलब ये हुआ कि वह आमिर खान वजन कम करने के लिए न तो कार्ब्स छोड़ते हैं और न ही खुद को भूखा रखते हैं. वह बस इस बात का ध्यान रखते हैं कि वह अपने शरीर की जरूरत से थोड़ा कम खाएं और जो भी खाएं, वो पौष्टिक हो. आमिर ने इस बात पर भी जोर दिया कि लोग अक्सर फिट रहने के चक्कर में आराम की अहमियत को भूल जाते हैं. जब तक आप अच्छी नींद नहीं लेंगे, आपका शरीर रिकवर नहीं कर पाएगा और न ही वर्कआउट का कोई असर दिखेगा.
आमिर खान के लिए रोज 8 घंटे की गहरी नींद लेना बेहद जरूरी है, जिससे वह कभी समझौता नहीं करते. उनकी फिटनेस के फॉर्मूले में डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ भरपूर नींद भी शामिल है. आमिर का यही बैलेंस्ड नजरिया दिखाता है कि कैसे वह सेहत को नुकसान पहुंचाए बिना अपने हर फिटनेस गोल को हासिल कर लेते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



