Image Slider

Accusation of luring away a young woman



मसूरी। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित मां ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मसूरी गांव के वाल्मीकि मोहल्ला की रहने वाली महिला के अनुसार, उनकी बेटी 11 जून को अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद जब बेटी का कुछ पता नहीं चला तो मां ने 12 जून को स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी की अर्जी दाखिल की। पीड़िता का आरोप है कि बेटी को दूसरे समुदाय का युवक को लेकर गया है। एसीपी मसूरी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक आवेश उर्फ जेटली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||