Image Slider

होमखेलक्रिकेटऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश का टी20 सीरीज में किया सूपड़ा साफ, वनडे का लिया बदला

Last Updated:

Australia vs Bangladesh T20I Series: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल में 7 विकेट से जीत दर्ज करके बांग्लादेश का तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से वनडे सीरीज में हार का बदला भी ले लिया। वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

Zoom

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप.

नई दिल्ली. कप्तान मिचेल मार्श की 28 गेंदों में 60 रन की तेज पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज जीत ली. ऑस्ट्रेलिया ने 110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में ही तीन विकेट पर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया. मार्श ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए और टीम को शानदार शुरुआत दी. ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच चार विकेट से और दूसरा मैच सात रन से जीता था.

मार्श और जोश इंग्लिस ने पावरप्ले में 54 रन की साझेदारी की. नासुम अहमद ने इंग्लिस को 17 रन पर आउट कर साझेदारी तोड़ी. मार्श ने रिशाद हुसैन की गेंद पर छक्का लगाकर 23 गेंदों में अपना 14वां टी20 अर्धशतक पूरा किया. शोरिफुल इस्लाम ने शमीम हुसैन के हाथों कैच कराकर मार्श की पारी का अंत किया.

ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीता तीसरा टी20.

जब मार्श आउट हुए, ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 22 रन दूर था. टिम डेविड ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई. डेविड 12 रन और मैट रेनशॉ छह रन बनाकर नाबाद रहे. रेनशॉ ने पिछले मैच में नाबाद 89 रन बनाए थे. बांग्लादेश के कप्तान तौहीद हृदय ने अकेले संघर्ष करते हुए तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 51 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए. उनके अलावा रिशाद हुसैन (16) ही दहाई तक पहुंचे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस और एडम जम्पा ने दो-दो विकेट लिए. बांग्लादेश ने इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी.

सीरीज जीतने से गदगद मिचेल मार्श
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श सीरीज जीतने के बाद बेहद खुश नजर आए. उन्होंने कहा, ‘सीरीज खत्म करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था. सचमुच, इस सीरीज को 3-0 से जीतकर जाना बेहद शानदार अहसास है. मुझे अपनी टीम के लड़कों पर बहुत गर्व है, सभी ने बेहतरीन प्रयास किया.’ जब उनसे पूछा गया कि वनडे सीरीज हारने के बाद, टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करना कितना सुखद है? तो उन्होंने कहा, ‘हां, यह वाकई बहुत बढ़िया है. हमारी टीम के कुछ खिलाड़ियों ने इस सीरीज में डेब्यू (पहला मैच) किया, तो वहीं कुछ खिलाड़ी लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे थे. इन सभी ने टीम की जीत में बहुत शानदार योगदान दिया. ऐसी टीम के साथ रहना और उसका हिस्सा होना कमाल का अहसास है, मैं बेहद खुश हूं.’

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||