आज सुबह से ही जब आप अपना सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे होंगे, तो आपको बस योग डे की तस्वीरों और वीडियो की बाढ़ ही दिखी होगी. बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने सुबह-सुबह ही या तो किसी पब्लिक इवेंट में जाकर या फिर अपने घर के शांत कोने में योग करते हुए अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं. इन सितारों का साफ कहना है कि आज की इस भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में अगर मानसिक शांति चाहिए, तो योग से बेहतर कुछ नहीं.
दुनियाभर में योगा डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. आज सुबह से ही जब आप अपना सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे होंगे, तो आपको बस योगा डे की तस्वीरों और वीडियो की बाढ़ ही दिखी होगी. बॉलीवुड के इन 5 सेलेब्स ने सुबह-सुबह ही या तो किसी पब्लिक इवेंट में जाकर या फिर अपने घर के शांत कोने में योग करते हुए अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं.जिसकी फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं. चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है.
अब जब बात योग की हो, तो बॉलीवुड की ‘फिटनेस क्वीन’ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को कैसे भूला जा सकता है! उनके लिए योग सिर्फ कोई कसरत नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है. इस बार योग दिवस पर शिल्पा हरियाणा के गुरुग्राम में एक बहुत बड़े प्रोग्राम का हिस्सा बनीं. उन्होंने स्टेज पर हजारों लोगों के सामने बेहद मुश्किल आसन करके दिखाए और फैंस को समझाया कि लाइफ में अगर कुछ बड़ा करना है, तो लगातार कोशिश और अनुशासन बहुत जरूरी है.
इंडस्ट्री के सबसे फिट और एक्टिव एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार हमेशा से नेचुरल फिटनेस और योग के बड़े फैन रहे हैं. आज योग दिवस के खास मौके पर अक्षय दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर पहुंचे. वहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और हजारों आम लोगों के साथ चटाई पर बैठकर योग के कई कठिन आसन किए. अक्षय ने फैंस को प्यारा सा मैसेज दिया कि अगर लंबी और हेल्दी लाइफ जीनी है, तो योग को अपनी रोज की आदत बना लो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
शाहिद कपूर भी फिटनेस के मामले में बड़े-बड़ों को टक्कर देते हैं. शाहिद ने योग दिवस पर अपनी एक रिलैक्सिंग तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को इस दिन की बधाई दी. शाहिद का मानना है कि जिम में जाकर पसीना बहाना बॉडी के लिए अच्छा है, लेकिन मन को शांत रखने और रोज के स्ट्रेस को दूर भगाने के लिए योग का कोई मुकाबला नहीं है. वह खुद भी ध्यान को बहुत मानते हैं.
रणबीर कपूर की बहन और मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी योग को लेकर कितनी सीरियस हैं, यह तो उनके इंस्टाग्राम से साफ पता चलता है. आज योग दिवस पर रिद्धिमा ने एक बेहद मुश्किल और एडवांस्ड योगासन करते हुए अपनी फोटो पोस्ट की, जिसे देख फैंस हैरान रह गए. रिद्धिमा ने लिखा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, अगर आप अपनी बॉडी को फ्लेक्सिबल और फुर्तीला रखना चाहते हैं, तो योग ही सबसे बेस्ट ऑप्शन है.
उर्मिला मातोंडकर ने भी योग करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो लोगों को योग के लिए जागरूक करते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि मां की डांट के बाद उन्होंने योग करना शुरू किया था, जिसके बाद ये उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन गया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



