Image Slider

Last Updated:

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में परंपरागत खेती से हटकर किसान अब प्राकृतिक उत्पादों के जरिए अपनी तकदीर बदल रहे हैं. यहां प्राकृतिक खेती के साथ-साथ शुद्ध और बिना मिलावट वाले शहद का उत्पादन किसानों के लिए बंपर मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है. जिले के एक प्रगतिशील किसान न सिर्फ दर्जनों वैरायटी का प्राकृतिक शहद तैयार कर रहे हैं, बल्कि अपने एफपीओ के माध्यम से अन्य किसानों को भी जोड़कर हर महीने लाखों रुपये की शानदार इनकम कर रहे हैं. शुद्धता की गारंटी के कारण स्थानीय बाजार से लेकर अन्य जिलों तक इस शहद की भारी डिमांड है.

Moradabad News: मुरादाबाद में किसान प्राकृतिक खेती के साथ-साथ प्राकृतिक चीजों का उत्पादन करने में जुटे हुए हैं. तो वहीं एक किसान ऐसे हैं जो करीब दर्जनों प्रकार का प्राकृतिक शहद तैयार कर रहे हैं. यह अलग-अलग वैरायटी का शहद तैयार कर मार्केट में सेल कर रहे हैं. उनके इस शहद में किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं होती है. यह शहद पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और शुद्ध होता है. जिसकी वजह से इसकी बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है और किसान को भी बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है. एक अनुमानित मुनाफे की बात की जाए तो किसान के इस कारोबार में उन्हें लाखों रुपए की इनकम हो रही है.

वर्तमान में उपलब्ध हैं चार खास वैरायटी
शहद का उत्पादन करने वाले कैलाश कुमार ने बताया कि हमारे पास चार प्रकार का शहद है. जिसे तैयार कर हम मार्केट में सेल करते हैं. वैसे तो हम दर्जनों प्रकार का शहद तैयार करते हैं. लेकिन वर्तमान में चार प्रकार का ही शहद है. हमारे एफपीओ में जो किसान हैं वह हमारे साथ मिलकर यह शहद तैयार करते हैं. इसके साथ ही हम इस शहद को अलग-अलग मार्केट में अलग-अलग माध्यम से बिक्री करते हैं.

कम लागत में आय बढ़ाने का बेहतरीन जरिया
वर्तमान में हमारे पास लीची, मस्टर्ड, बेरी, यूकेलिप्टस का शहद मौजूद है. इसके साथ ही अगर डिमांड की बात की जाए तो ग्रुप में दर्जनों लोग जुड़े हुए हैं और प्रत्येक व्यक्ति की अगर मंथली इनकम की बात की जाए तो 8 से 10,000 महीने की इनकम आसानी से हो जाती है. इस प्रकार सभी लोग मिलकर इस शहद के कारोबार में लाखों रुपए की इनकम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा लोकल स्तर पर ही इसकी डिमांड रहती है.

इसके अलावा अन्य कई जगह से और जिलों से इसकी डिमांड रहती है. इस प्रकार शहद के कारोबार में भी बहुत अच्छी इनकम है. जो किसान शहद का कारोबार करना चाहते हैं, वह आसानी से कर सकते हैं. इस कारोबार में लागत कम आती है और मुनाफा ज्यादा निकल कर आता है. इसलिए शहद का कारोबार किसानों की आय में वृद्धि कर सकता है.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||