Image Slider

होमखेलक्रिकेटटीम में एंट्री लेकिन खेलने पर सस्पेंस, कब और कहां होगा विराट का फिटनेस टेस्ट

Last Updated:

virat kohli fitness test date venue: इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15-सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. जिसमें शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में वापसी तो हुई है, लेकिन उनका खेलना सोमवार (22 जून) को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में होने वाले अहम फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा. आईपीएल फाइनल में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के बाद कोहली की यह असली ‘अग्निपरीक्षा’ होगी.

Zoom

विराट कोहली 22 जून को फिटनेस टेस्ट देंगे.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक साथ दो बड़ी खबरें आई हैं. पहली ये है कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हो गई है. और दूसरी ये कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला रविवार यानी 22 जून 2026 को होने वाले एक बड़े फिटनेस टेस्ट से होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में विराट कोहली का नाम शामिल तो है, लेकिन उनके नाम के आगे एक बड़ा स्टार लगा हुआ है ‘सब्जेक्ट टू फिटनेस’ यानी फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर.

आईपीएल फाइनल मुकाबले के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) को हैमस्ट्रिंग (Hamstring) में गंभीर चोट लगी थी. तब से वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. सूत्रों के मुताबिक, कोहली की रिकवरी काफी अच्छी चल रही है. हाल ही में लंदन में बीसीसीआई (BCCI) की मेडिकल टीम ने कोहली की जांच की थी, जहां उन्हें शुरुआती रिहैबिलिटेशन (Rehabilitation) का एक खास प्रोग्राम दिया गया था. विराट कोहली 22 जून को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे. यहीं पर उनका अंतिम री-इवैल्यूएशन और फिटनेस टेस्ट होगा, जिसके बाद ही उन्हें इंग्लैंड दौरे पर उड़ान भरने की हरी झंडी मिलेगी.

विराट कोहली 22 जून को फिटनेस टेस्ट देंगे.

कोहली की गैरमौजूदगी में क्या हुआ?
विराट कोहली अपनी इसी चोट की वजह से हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया. कोहली की गैरमौजूदगी में युवा खब्बू बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिला, जिन्होंने चेन्नई में हुए आखिरी मैच में शानदार शतक जड़ा. वहीं, ईशान किशन ने भी लखनऊ वनडे में 125 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दिलचस्प बात यह है कि शतकवीर यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि ईशान किशन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 15-सदस्यीय वनडे टीम
यदि विराट 22 जून को बेंगलुरु में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो वह इस संतुलित टीम के साथ 14 से 19 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलते नजर आएंगे.

भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस के आधार पर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.

अब पूरे देश की नजरें कल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर टिकी हैं, जहां किंग कोहली की फिटनेस रिपोर्ट भारतीय टीम का इंग्लैंड में समीकरण तय करेगी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||