Image Slider

होमखेलक्रिकेटछेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं… शतक से चूक कर भी वैभव ने श्रीलंका को धो डाला

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi century: श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में तूफानी शतक से चूक गए.

Zoom

भारतीय टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने लगाया शतक

नई दिल्ली:  बेबी बॉस के नाम मशहूर हो चुके वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में सनसनी मचा दी. वैभव ने फाइनल मुकाबले में सिर्फ 29 गेंद में 94 रन कूट दिए. इस तरह वैभव सिर्फ 6 रन से अपना शतक चूके. वैभव ने आउट होने से पहले 10 चौके और 8 छक्के भी उड़ाए. अपनी इस पारी में वैभव ने 11 गेंद में रिकॉर्ड फिफ्टी ठोकने का कारनामा किया.

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शुरू अपने 64 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए. वैभव ने अपना 65वां रन सिंगल से पूरा किया. हालांकि, इसके बाद भी वैभव सूर्यवंशी ने रुकने का नाम नहीं लिया और श्रीलंका ए के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने शतक की तरफ बढ़े, लेकिन श्रीलंका के कप्तान सहान अराच्चिगे की गेंद पर वह कैच आउट हो गए. हालांकि, आउट होने से पहले वैभव ने टीम इंडिया को एक तूफानी शुरुआत दिला दी.

वैभव सूर्यवंशी ने पूरा किया अपना बदला

इंडिया ए की तरफ से अपना डेब्यू करते हुए वैभव सूर्यवंशी फाइनल से पहले कुछ खास नहीं कर पाए थे. सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में भी वैभव फेल रहे. उस सुपर ओवर में वैभव के साथ श्रीलंका के खिलाड़ियों ने बवाल भी किया था. मैदान पर ऑन कैमरा धक्का-मुक्की तक हो गई थी, लेकिन उन्होंने अपने गुस्से को दबा लिया और फाइनल में उसे निकाला.

इस तरह वैभव ने अपने बल्ले से ये बता दिया कि अगर उन्हें छेड़ोगे तो फिर वह छोड़ेंगे नहीं, जिसे उन्होंने फाइनल में साबित करके दिखा दिया. हालांकि, वैभव को फाइनल में शतक पूरा नहीं करने का मलाल जरूर होगा लेकिन उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे आयरलैंड और इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा मैसेज चला गया है. दरअसल, वैभव श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले हैं और उन्हें इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||