मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है. हालांकि यूपी आईएमडी ने जो बीते शनिवार को अलर्ट जारी किया है रविवार के लिए, उसके मुताबिक खीरी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव. कानपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, संतरविदासनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
शनिवार को कैसा रहा मौसम
शनिवार को भी गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं. कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी और थोड़ी देर के लिए हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गई. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी का अनुमान जताया है. बांदा लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रयागराज में 43 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 42.6, कानपुर शहर में 42.2 और झांसी में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
मानसून आने वाला है, फिर भी बढ़ रही गर्मी
लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा, “राजस्थान से आ रही गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण पूरे राज्य में तापमान बढ़ रहा है. हालांकि, स्थानीय मौसम में बदलाव के कारण कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.” लखनऊ में शनिवार दोपहर तेज हवाओं के साथ थोड़ी देर के लिए बारिश हुई. इस बदलाव से उमस बढ़ गई. अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया. रविवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



