Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 1: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. सामंथा की पहली फिल्म है, जिसने भारत में 6.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसने ‘यशोदा’, ‘घाटी’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ जैसी फीमेल लीड वाली फिल्मों को पछाड़ दिया है.
फिल्म ‘मां इंटी बंगाराम’ के पोस्टर में सामंथा रुथ प्रभु.
मुंबई. Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 1: सामंथा रुथ प्रभु की मच अवेटेड फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है. फिल्म को बी. वी. नंदिनी रेड्डी ने डायरेक्ट किया है. यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में सामंथा ने लीड रोल निभाया है. फिल्म को सामंथा के पति राज निदिमोरू ने क्रिएट किया है. फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी बताती है जो अपने हिंसक अतीत से अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंटी बंगारम’ पहले दिन 5.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया जबकि ग्रॉस कलेक्शन 6.20 करोड़ रुपए का हुआ. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10.70 करोड़ रुपए का हुआ है. ‘मां इंटी बंगारम’ ने फीमेल लीड वाली फिल्में- ‘यशोदा’, ‘घाटी’ और ‘गर्लफ्रेंड’ को ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में आई सामंथा रुथ प्रभु स्टारर डिस्टोपियन थ्रिलर ‘यशोदा’ ने अपने पहले दिन भारत में 3.06 करोड़ रुपए नेट कमाए थे. जबकि पिछले साल आई अनुष्का शेट्टी स्टारर ‘घाटी’ ने 2 करोड़ रुपए और रश्मिका मंदाना की ‘गर्लफ्रेंड’ ने 1.30 करोड़ रुपए का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था.
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रोड्यूस की है ‘मां इंटी बंगारम’
बता दें,’मां इंटी बंगारम’ का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है. फिल्म के क्रिएटर राज निदिमोरू हैं और इसे सामंथा, राज और हिमांक रेड्डी दुर्वुरु ने ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सामंथा लीड रोल में हैं. उनके साथ गुलशन देवैया, दिगंत मांचले, गौतमी, श्रीमुखी, मंजुषा मुक्काविल्ली आदि कलाकार हैं.
क्या है ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी
फिल्म में सामंथा ने स्वर्णा नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो शादी के बाद अपने सुसराल जाती है. स्वर्णा अपने ससुराल में अच्छा इम्प्रेशन बनाने और अपनी नॉन-एग्जिस्टेंट कुकिंग व होममेकिंग स्किल्स से उनका दिल जीतने कोशिश करती है. ठीक उसी समय गुलशन दैवेया का किरदार करुणा आता है और स्वर्णा की इमेज बर्बाद करने की कोशिश करता है. स्वर्णा को अपने परिवार को अतीत के बारे में बताए बिना ही उसका सामना करती है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



