फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान का कुकिंग व्लॉग एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया. हालांकि इस बार चर्चा खाने की नहीं, बल्कि एक्टर बरुण सोबती की है. फराह इस बार अपने कुक दिलीप के साथ बरुण के घर पर गईं. लेकिन बरुण की हालत देखकर वह चौंक गईं. उन्होंने पूछा कि वह इतने कमजोर कैसे हो गए. फराह ने बरुण की पत्नी पश्मीन मनचंदा से भी बरुण की हेल्थ के बारे में पूछा. व्लॉग में बरुण की हालत देखने फैंस भी उनकी हेल्थ को चिंता जता रहे हैं.
बरुण सोबती ने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ के जरिए घर-घर अपनी पहचान बनाई. फिर ओटीटी के जरिए उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. उन्होंने ‘असुर’, ‘कोहरा’ और ‘रात जवान है’ जैसी सीरीज के जरिए ओटीटी पर रूल किया. हाल ही में फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बरुन और उनकी पत्नी पश्मीन मनचंदा को आमंत्रित किया था. वीडियो सामने आते ही फैंस ने इसे खूब पसंद किया, लेकिन कुछ लोगों ने बरुण के व्यवहार को लेकर सवाल भी उठाने शुरू कर दिए. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
व्लॉग में देखा जा सकता है कि फराह खान, बरुण को देखकर चौंक जाती हैं. उन्हें लगता है कि बरुण किसी प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं. लेकिन बरुण मना करते हैं. फिर वह बरुण से कमजोर होने की वजह पूछती है. बरुण बोलते हुए फंबल करते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
बरुण सोबती खाना नहीं खाने के बात करते हैं. फरहा खान पश्मीना से पूछती हैं कि क्या बरुण खाना नहीं खाता? पश्मीना कहती हैं कि 16-17 घंटे ऐसे ही रहते हैं. खाते हैं. बहुत कम खाते हैं. फराह उनकी हेल्थ को लेकर कंसर्न जताती हैं और फिर उनके हाउस टूर करती हैं और खाने के बाते करती हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google
फराह खान दोनों की लव स्टोरी के बारे में पूछती हैं. बरुण बहुत कम बोलते हैं. एक पल आता है बरुण कहते हैं कि वह बोल तो रहे हैं. हालांकि, बाद में बरुण थोड़ा नॉर्मल नजर आते हैं और अपनी लव स्टोरी बताते हैं. बच्चों के कमरे दिखाते हैं. हालांकि, फैंस को बरुण की हेल्थ को लेकर चिंता होती है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
एक यूजर ने लिखा, “मैंने किसी वीडियो पर इतनी जल्दी कभी क्लिक नहीं किया. फराह मैम, हमारे बचपन के क्रश को अपने चैनल पर लाने के लिए धन्यवाद!” जहां एक ओर फैंस बरुन को देखकर खुश थे, वहीं कुछ दर्शकों ने दावा किया कि व्लॉग में वरुण कुछ अलग नजर आ रहे थे. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
कई लोगों ने बरुण सोबती की एनर्जी और बातचीत के तरीके पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा,”उनके साथ कुछ तो गलत हो रहा है, फिर भी हमें यह व्लॉग पसंद आया.” कुछ दर्शकों का मानना था कि वह पूरे समय सिचुएशन को संभालने की कोशिश कर रही थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @barunsobti_says)
एक यूजर ने लिखा, “उनकी पत्नी के लिए बुरा लगा, फिर भी दोनों ने व्लॉग को अच्छे से पूरा किया.” वहीं, दूसरे ने कहा,”मुझे उनकी पत्नी पसंद आईं, वह सिचुएशन को संभालने की कोशिश करती दिखीं.” हालांकि कई फैंस ने बरुन का बचाव भी किया और कहा कि वह कैमरे के सामने सिर्फ कंफर्ट और रिलेक्स नजर आ रहे थे.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @barunsobti_says)
कुछ अन्य कमेंट्स में लिखा गया कि पहली बार फराह खान के शो में किसी गेस्ट की एनर्जी इतनी अलग महसूस हुई. हालांकि ये सिर्फ दर्शकों की अटकलें हैं और बरुन या उनकी टीम की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. (फोटो साभारः सीरीज पोस्टर)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



