Image Slider

Last Updated:

Sanya Malhotra Zee5 Movies: सान्या मल्होत्रा ने पिछले कुछ सीलों में अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. चाहे इमोशनल किरदार हो, कॉमेडी, थ्रिलर या फिर सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में, सान्या ने हर जॉनर में खुद को साबित किया. अगर आप उनकी शानदार एक्टिंग के फैन हैं और कुछ बेहतरीन फिल्में देखना चाहते हैं तो ये टॉप टाइटल आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए…

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म ‘दंगल’ से बबीता फोगाट के रूप में धमाका करने वाली सान्या मल्होत्रा ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. सान्या को लीक से हटकर किरदार चुनने और उनमें पूरी तरह ढल जाने के लिए जाना जाता है. चाहे कॉमेडी हो, संजीदा ड्रामा हो या फिर थ्रिलर-सस्पेंस, सान्या हर जॉनर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं. अगर आप भी सान्या मल्होत्रा की शानदार एक्टिंग के मुरीद हैं. वीकेंड पर ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर कुछ बेहतरीन कंटेंट तलाश रहे हैं तो सान्या की ये टॉप-रेटेड फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

best sanya malhotra movies on zee5, sanya malhotra movies on zee5, how many movies of sanya malhotra are there on zee5, sanya malhotra popular movies on zee5

मिसेज: सोशल ड्रामा देखने को शौकीन हैं तो ‘मिसेज’ देख सकते हैं. यह सान्या मल्होत्रा के करियर की सबसे बेहतरीन और झकझोर देने वाली फिल्मों में से एक है. ‘मिसेज’ साल 2021 की सुपरहिट और समीक्षकों द्वारा सराही गई मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ की हिंदी रीमेक है. आरती कादव ने फिल्म का निर्देशन किया.

best sanya malhotra movies on zee5, sanya malhotra movies on zee5, how many movies of sanya malhotra are there on zee5, sanya malhotra popular movies on zee5

मिसेज की कहानी: फिल्म की कहानी ‘ऋचा’ (सान्या मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेहद प्रतिभाशाली डांसर और कोरियोग्राफर है. ऋचा की शादी एक पारंपरिक और पितृसत्तात्मक परिवार के डॉक्टर दिवाकर (निशांत दहिया) से होती है. शादी के बाद ऋचा की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.वह खुद को रसोई के अंतहीन कामों, जैसे खाना पकाने, बर्तन मांजने, और सिंक की सफाई में फंसा हुआ पाती है. परिवार के पुरुष बिना किसी परवाह के आराम करते हैं, जबकि महिलाओं को सिर्फ सेवा करने का जरिया समझा जाता है. जब ऋचा को अपने सपनों और खुद की पहचान को इस घुटन भरे माहौल में दम तोड़ते हुए देखती है, तो वह इस रूढ़िवादी बेड़ियों के खिलाफ एक मौन लेकिन बेहद शक्तिशाली विद्रोह का रास्ता चुनती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

best sanya malhotra movies on zee5, sanya malhotra movies on zee5, how many movies of sanya malhotra are there on zee5, sanya malhotra popular movies on zee5

लव हॉस्टल: अगर आपको थ्रिलर, सस्पेंस और डार्क सिनेमा पसंद है तो साल 2022 में आई फिल्म ‘लव हॉस्टल’ आपको आखिर तक बांधकर रखेगी. इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा के साथ विक्रांत मैसी और बॉबी देओल लीड रोल में हैं. शंकर रमन द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऑनर किलिंग जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है.

best sanya malhotra movies on zee5, sanya malhotra movies on zee5, how many movies of sanya malhotra are there on zee5, sanya malhotra popular movies on zee5

लव हॉस्टल की कहानी: फिल्म की कहानी ज्योति (सान्या मल्होत्रा) और आशु (विक्रांत मैसी) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. अलग-अलग धर्म और सामाजिक पृष्ठभूमि के होने के कारण ज्योति का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है. दोनों अपने परिवार से भागकर कोर्ट मैरिज कर लेते हैं, जिसके बाद कोर्ट उन्हें सुरक्षा के लिए एक ‘सेफ हाउस’ में भेज देता है. लेकिन उनकी मुश्किलें तब और बढ़ जाती हैं जब ज्योति का रसूखदार परिवार उनके पीछे ‘डागर’ (बॉबी देओल) नाम के एक खूंखार और बेरहम कॉन्ट्रैक्ट किलर को लगा देता है. डागर का काम उन प्रेमियों को ढूंढकर खत्म करना है जो समाज के नियमों को तोड़ते हैं. इसके बाद शुरू होता है बिल्ली और चूहे का एक खतरनाक खेल.

best sanya malhotra movies on zee5, sanya malhotra movies on zee5, how many movies of sanya malhotra are there on zee5, sanya malhotra popular movies on zee5

सैम बहादुर: निर्देशक मेघना गुलजार की इस ऐतिहासिक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म में विक्की कौशल ने भारत के महानतम सैन्य नायकों में से एक, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया था. इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा ने सैम मानेकशॉ की पत्नी ‘सिल्लू मानेकशॉ’ की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

best sanya malhotra movies on zee5, sanya malhotra movies on zee5, how many movies of sanya malhotra are there on zee5, sanya malhotra popular movies on zee5

सैम बहादुर की कहानी: फिल्म मुख्य रूप से सैम मानेकशॉ के गौरवशाली सैन्य करियर और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी ऐतिहासिक जीत पर आधारित है. लेकिन इसके समानांतर यह फिल्म उनकी निजी जिंदगी को भी खूबसूरती से दिखाती है. सान्या मल्होत्रा द्वारा अभिनीत ‘सिल्लू’ का किरदार सैम के जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरता है. युद्ध के तनावपूर्ण माहौल और सेना के अनुशासन के बीच, सिल्लू कैसे अपने पति का हौसला बढ़ाती है और पूरे परिवार को संभालती है, यह देखना बेहद भावुक कर देने वाला है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||