most sixes tri series: श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज में युवा बल्लेबाजों का जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है. फैंस की नजरें जहां बिहार के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं, वहीं छक्के लगाने के मामले में इंडिया-ए के सूर्यांश शेडगे ने सबको पीछे छोड़ते हुए ‘सिक्सर किंग’ का ताज अपने नाम कर लिया है. टूर्नामेंट के टॉप-5 बल्लेबाजों में भारतीय बैटर्स का साफ तौर पर जलवा दिख रहा है, जहां ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्या जैसे खिलाड़ी अपनी आतिशबाज़ी से गेंदबाजों पर भारी पड़ रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी छठे नंबर पर खिसके.
टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले शायद ही किसी ने सोचा था कि इंडिया-ए का यह ऑलराउंडर छक्के उड़ाने के मामले में सबको पछाड़ देगा. लेकिन सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) ने अपनी विस्फोटक शैली से इस टूर्नामेंट को पूरी तरह अपने नाम कर लिया है. उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों की 4 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए कुल 145 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 72 रन रहा और उनका औसत 48.33 का रहा है.
वैभव सूर्यवंशी छठे नंबर पर खिसके.
सूर्यांश शेडगे ने सबसे ज्यादा छह छक्के जड़े हैं
लेकिन जो बात उन्हें सबसे खास बनाती है, वह है उनका स्ट्राइक रेट और बाउंड्री लगाने की क्षमता. उन्होंने 125 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने जितने चौके (6) लगाए हैं, ठीक उतने ही गगनचुंबी छक्के (6) भी जड़े हैं. इसी के साथ सूर्यांश शेडगे इस ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं और उन्होंने खुद को असली ‘सिक्सर किंग’ साबित किया है.
फर्नांडो ने खड़े किए रनों के पहाड़
छक्कों की रेस में भले ही श्रीलंका-ए के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो दूसरे नंबर पर हों, लेकिन रनों के मामले में उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी है. फर्नांडो ने 4 मैचों में कमाल की निरंतरता दिखाते हुए 95.00 की बेमिसाल औसत से सबसे ज्यादा 285 रन बनाए हैं, जिसमें दो शानदार शतक शामिल हैं। उन्होंने 114.45 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.फर्नांडो का अंदाज थोड़ा अलग रहा; उन्होंने हवाई फायर करने के बजाय जमीन से जुड़े शॉट खेलने पर ज्यादा भरोसा दिखाया. यही वजह है कि उनके बल्ले से रिकॉर्ड 39 चौके निकले, जबकि उन्होंने अपनी पारी में 4 गगनचुंबी छक्के भी लगाए.
ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्या की ‘पावर हिटिंग’
टॉप-5 की इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा यहीं खत्म नहीं होता. इंडिया-ए के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने भी अपनी क्लास और पावर का बेजोड़ नमूना पेश किया. गायकवाड़ ने 4 मैचों में 58.50 की औसत से 234 रन बनाए, जिसमें एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी शामिल है.उन्होंने अपनी टाइमिंग का लोहा मनवाते हुए 16 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े. वहीं दूसरी ओर, प्रियांश आर्या ने भी मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया. प्रियांश ने केवल 3 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 98 रन जोड़े. 118 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए प्रियांश ने 13 चौके और 3 छक्के लगाकर अपनी आक्रामक छवि को और मजबूत किया है.
अफगानिस्तान के हसन ईसाखिल की चुनौती
भारत और श्रीलंका के इस दबदबे के बीच अफगानिस्तान-ए के हसन ईसाखिल ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. हसन ने 4 मैचों में मध्यक्रम को बखूबी संभाला और एक अर्धशतक की मदद से 162 रन बनाए. 54 की औसत और 100 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए हसन ने अपनी पारियों में 20 चौके और 3 छक्के जमाए। वह अपनी टीम के लिए सबसे बड़े संकटमोचक बनकर उभरे हैं.
वैभव सूर्यवंशी के पास रफ्तार है पर छक्कों का इंतजार
अब बात करते हैं उस खिलाड़ी की जिसकी चर्चा हर जुबान पर है वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) . बिहार से ताल्लुक रखने वाले इस युवा खब्बू बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी शैली से हमेशा प्रभावित किया है. इस टूर्नामेंट में भी वैभव का स्ट्राइक रेट सबसे खतरनाक रहा है. उन्होंने मात्र 76 गेंदों का सामना करते हुए 153.94 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 117 रन कूटे हैं. उनका यह अंदाज दिखाता है कि वह गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं देते. उन्होंने अपनी छोटी लेकिन असरदार पारियों में 19 चौके जड़े. हालांकि, फैंस को जिस वैभव से लंबे-लंबे छक्कों की उम्मीद थी, वह इस सूची में 3 छक्कों के साथ फिलहाल छठे पायदान पर खिसक गए हैं. इस ट्राई सीरीज ने यह साफ कर दिया है कि भले ही सुर्खियां किसी भी खिलाड़ी के नाम हों, लेकिन जब बात मैदान पर गदर मचाने की आती है, तो युवा भारतीय ब्रिगेड किसी से पीछे नहीं है. सूर्यांश शेडगे का यह प्रदर्शन आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के भविष्य को और भी सुनहरा बनाता है.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

