Image Slider

होमखेलक्रिकेटकिसने पहना था क्रिकेट इतिहास का पहला हेलमेट? वो एक आइडिया जो बन गया वरदान

Last Updated:

क्रिकेट के खेल में अब हेलमेट पहनना अनिवार्य है, लेकिन जब इसकी शुरुआत हुई थी तो खिलाड़ी बिना हेलमेट पहनकर ही बल्लेबाजी करते थे. ऐसे में कई बार खिलाड़ी चोटिल भी हो जाते थे. गेंद लगने की ऐसी कई घटनाएं हैं. ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने बाइक को देखकर एक तरकीब निकाली और उसके हेलमेट को क्रिकेट में लाने का सुझाव दिया था.

Zoom

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेनिस एमिस (फोटो AI जेनरेटेड)

नई दिल्ली: क्रिकेट के शुरुआती दौर में खिलाड़ी हेलमेट नहीं पहनते थे. इसके कारण कई बार हादसे भी हुए, लेकिन उस दौर में भी कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हुए जिन्होंने खूंखार गेंदबाजों का सामना कर बल्लेबाजी में बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित किए. हालांकि, वक्त बदलने के साथ-साथ क्रिकेट भी बदला. नई-नई तकनीक इस खेल से जुड़ती चली गई, लेकिन हेलमेट का इस खेल से जुड़ना एक दिलचस्प किस्सा है, जिसे इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज डेनिस एमिस ने ‘द हिंदू’ अखबार के साथ बातचीत में बताया.

डेनिस एमिस दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला शतक लगाया है. डेनिस एमिस अपने समय के धाकड़ बल्लेबाज थे. गेंदबाज उन्हें अपने लिए सिरदर्द मानते थे, लेकिन डेनिस एमिस के मन में हमेशा एक डर रहता था कि कहीं गेंद उनके चेहरे या सिर पर न लग जाए. ऐसे में उनके दिमाग में बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट पहनने का आइडिया आया.

एमिस को हेलमेट पहनने का विचार कैसे आया?

डेनिस एमिस क्रिकेट इतिहास में हेलमेट पहनने वाले पहले खिलाड़ी थे. यह घटना पैकर की वर्ल्ड सीरीज की है. डेनिस एमिस ने बताया कि, “पैकर की वर्ल्ड सीरीज में 16 ऐसे गेंदबाज थे जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते थे. मैं एक दुकान पर था और टोनी ग्रेग से बात कर रहा था.”

उन्होंने आगे बताया, “टोनी ग्रेग के साथ बात करते हुए मैंने वहां एक मोटरसाइकिल देखी. मोटरसाइकिल के पास हेलमेट भी था. तभी मेरे दिमाग में एक आइडिया सूझा कि क्यों न मोटरसाइकिल के इस हेलमेट को क्रिकेट के अनुकूल ढाला जाए. बाद में टोनी ग्रेग ने मुझे बताया कि पैकर ने मेरे इस आइडिया को मंजूरी दे दी है और वहीं से हेलमेट का चलन शुरू हुआ.”

कैसा रहा डेनिस एमिस का करियर

डेनिस एमिस के करियर की बात करें तो वह इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट और 18 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 11 शतक और इतने ही अर्धशतक के साथ 3612 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 263 रनों का है. वहीं वनडे की बात करें तो डेनिस ने 18 मैचों में 859 रन बनाए. वनडे में डेनिस के नाम 4 शतक और 1 अर्धशतक भी है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||