अब दिल्लीवासियों को अलग-अलग विभागों से जुड़ी सरकारी सेवाएं घर के पास ही दी जा रही हैं। इसके लिए राजधानी के सभी जिलों में 42 स्थानों पर जन कल्याण शिविर शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शालीमार बाग के संदेश विहार स्थित एमसीडी कम्युनिटी हॉल में शिविर शुरू कराया। इसी तरह बाकी जिलों में भी एक साथ शिविर शुरू हुए। यह शिविर 18 से 20 जून तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोगों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह जाते थे।
अब सरकार सेवा, सुविधा और समाधान के संकल्प के साथ खुद जनता तक पहुंच रही है। शिविरों में नागरिकों को केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाओं की जानकारी, आवेदन, पंजीकरण और जरूरी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।
राशन कार्ड से लेकर सोलर योजना तक सुविधा
जन कल्याण शिविरों में पिंक कार्ड, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जन धन खाता, लखपति बिटिया योजना और पीएम-उदय योजना से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आधार पंजीकरण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पावर की जानकारी और एमएसएमई ऋण सुविधा के लिए भी अलग काउंटर लगाए गए हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



