बीते बुधवार को ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की सियासत में बवाल मचा दिया. ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है और इसके लिए सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने अमित शाह को एक चिट्ठी भी लिखी है.
ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा दावा.
सनातन पाण्डेय ही बनेंगे सपा के विभीषण?
इसके अलावा उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें. और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे. अब सवाल यह है कि आखिर ओम प्रकाश राजभर के हिसाब से वो बागी भूमि का वो लाल कौन है? बता दें कि बीते बुधवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से एक ब्राह्मण समाज की बैठक की गई, जिसका नेतृत्व बलिया के सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने किया. यानी कि ओम प्रकाश राजभर का इशारा सनातन पाण्डेय की तरफ है.
ओपी राजभर ने क्या किया था दावा
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बीते बुधवार को दावा किया था कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है. उन्होंने यह दावा किया था कि सपा नेता रामगोपाल यादव ने अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने उन सांसदों का नाम भी दिया है, जो भाजपा में शामिल होंगे. ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि चिट्ठी में लिखा था कि रामगोपाल यादव जी ने अमित शाह को चिट्ठी थमाया और उन्होंने चिट्ठी लिया, हाथ जोड़े और मुस्कराए और चल दिए रामगोपाल जी. चिट्ठी में का लिखल हअ पता है, सीबीआई ने खनन वाले में जो एफआईआर में अखिलेश जी का नाम लिखा है, उसको बचाना है. और गोमती रिवर फ्रंट में जो परिवार का, हमारे लड़के का, शिवपाल जी का, इन लोगों का नाम बचाना है. और यह फलां-फलां सांसद हैं, इनको हम लोग आपके साथ भेज देते हैं और हम लोग का जान बचा रहे.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



