Image Slider

 

होमखेलक्रिकेटगुरनूर ने तो कमाल कर दिया, करियर के दूसरे वनडे में ही बना डाला धाकड़ रिकॉर्ड

Last Updated:

Gurnoor Brar ODI Record: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने 170 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैदान पर अपना कहर बरपाया. गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए अपना दूसरा वनडे खेल रहे गुरनूर बरार ने 3 विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Zoom

गुरनूर बरार ने दूसरे वनडे में लिया 3 विकेट

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे मैच भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को 232 रन के स्कोर पड़ समेट दिया. गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट हासिल किए. इस दौरान गुरनूर के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

अपना सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे गुरनूर करियर के पहले दो वनडे में तीन-तीन विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने हैं. गुरनूर ने इससे पहले धर्मशाला में खेले गए वनडे में डेब्यू करते हुए तीन विकेट हासिल किए थे. गुरनूर से पहले करियर के पहले दो वनडे में तीन-तीन विकेट लेने का कारनामा पीयूष चावला ने भी किया था. इस तरह गुरनू बरार अब लिस्ट में शामिल हो गए.

अर्शदीप और प्रिंस यादव ने भी किया कमाल

टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में गुरनू बरार के अलावा अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव ने भी कमाल किया. अर्शदीप ने मुकाबले में 9 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा प्रिंस यादव ने अपने डेब्यू में 7.3 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 7 ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 24 रन देकर 1 सफलता अपने नाम की.

मैच में शुभमन और ईशान के शतक की रही धूम

गेंदबाजी से पहले टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने शतकीय पारी खेलकर धूम मचाई. शुभमन ने दमदार खेल दिखाते हुए 110 गेंद में 154 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 22 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इसके अलावा ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 79 गेंद में 125 रन कूट दिए. ईशान ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए. इन दोनों के अलावा ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 48 रनों का अहम योगदान दिया, जबकि श्रेयस अय्यर ने 26 और वाशिंगटन सुंदर ने भी 19 रन बनाए.

About the Author

 

authorimg

 

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||