Image Slider

होमखेलक्रिकेट1 मैच में तीन डेब्यू, विराट कोहली का विकेट लेने वाले की किस्मत चमकी

Last Updated:

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से एक और खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिला है. अपनी तेज रफ्तार बॉल पर विराट कोहली जैसे दिग्गज का विकेट चटकाने वाले प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है.

Zoom

प्रिंस यादव को मिला वनडे डेब्यू का मौका

नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज एक खिलाड़ी के लिए यादगार होने वाली है. इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में अपनी तूफानी बॉल से जलवा बिखेरने वाले प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले इस तेज गेंदबाज को अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे वनडे में खेलने का मौका दिया गया. प्रिंस को वनडे डेब्यू कैप उप कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों दी गई. आईपीएल 2026 में प्रिंस ने विराट कोहली को अपना बॉल पर चकमा देकर आउट किया था. मैच के बाद उन्होंने मिलकर युवा गेंदबाज से काफी देर बात भी की थी.

भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में 1-0 से आगे है. धर्मशाला में बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी. अब दूसरा मैच जीतकर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. इस मुकाबले में एलएसजी के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वनडे डेब्यू का मौका दिया है. उनको प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की जगह पर मौका दिया गया है. नितीश क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण बाहर हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||