राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर-कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 की आंसर की पर 17 जून से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि जनरल अवेयरनेस एंड जनरल साइंस (ग्रुप – बी), पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी, बायोलॉजी, संस्कृत, फिजिक्स एवं मैथमैटिक्स की मॉडल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाई जा सकेंगी है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया- अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क के साथ 17 से 19 जून 2026 को रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बिना प्रमाण आपत्ति पर विचार नहीं मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्तियां केवल इन मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती है। हर आपत्ति के साथ प्रामाणिक (स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक) पुस्तकों से प्रमाण अटैच करना जरूरी है। बिना प्रमाण के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति केवल अभ्यर्थी स्वयं ही दर्ज कर सकते हैं। कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल नहीं हो सकता। फीस और पेमेंट की प्रोसेस यहां करें कॉन्टेक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



