Last Updated:
क्रिकेट की दुनिया में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हंगामा मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस वक्त सुर्खियों में हैं. ट्राई सीरीज के दौरान मेजबान श्रीलंका ए के खिलाड़ियों को उनकी झड़प की चर्चा हर तरफ हो रही है. मैच के तुरंत बाद जब वो श्रीलंका के पूर्व कप्तान अनुरा टेनेकून से मिले तो उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान अनुरा टेनेकून के छुए पैर
नई दिल्ली. इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज में खेले गए मैच में जमकर हंगामा हुआ. मैच के दौरान कप्तान तिलक वर्मा अंपायर से उलझे तो मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी से खिलाड़ियों की झड़प हो गई. मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के पहले वनडे कप्तान अनुरा टेनेकून से मुलाकात की. बड़ों का सम्मान करने वाले 15 साल के वैभव ने मिलते ही अनुरा के पैर छुए और उनका अभिवादन किया.
डंबुला में रोमांचक मैच में श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में इंडिया ए को हराया. मैच के बाद मामला काफी गरम हो गया. क्रिकबज के मुताबिक, श्रीलंका के विषेन हलांबेगे ने वैभव से कहा, “मैच खत्म…अब तुम घर जाओ.” इसके बाद वैभव ने भी कुछ जवाब दिया और वह श्रीलंकाई गेंदबाज की ओर बढ़े. बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया.”
Former great of Sri Lanka and one of the finest batters of the country and the captain of the 1st ever World cup in 1975, Anura Tennekoon met a potential future great Vaibhav Sooryavanshi during the Triangular A team series in Dambulla. pic.twitter.com/xYOWMcO6AM
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



