Image Slider

Last Updated:

BSP Candidate UP Election 2027: यूपी विधानसभा 2027 चुनाव की हलचल अब प्रदेश में दिखने लगी है. बसपा पार्टी ने भी अपना पहला प्रत्याशी अमरोहा के हसनपुर सीट से उतार दिया है. उन्होंने जिस पर भरोसा जताया है उनका नाम हाजी मुमताज अली है.

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने अमरोहा के हसनपुर सीट से पहला कैंडिडेट उताराZoom

बसपा ने पहला प्रत्याशी उतारा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले अभी दूर हो, लेकिन बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में बसपा ने अमरोहा जिले की हसनपुर विधानसभा सीट से पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टू को प्रत्याशी घोषित कर राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है. सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सबसे पहले इसी सीट और इसी चेहरे पर भरोसा क्यों जताया?

दरअसल, हाजी मुमताज अली लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं और स्थानीय स्तर पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. ब्लॉक प्रमुख रहने के दौरान उन्होंने गांवों और ग्रामीण इलाकों में अपनी पहचान बनाई. बसपा को उम्मीद है कि उनका स्थानीय जनाधार और समाज के विभिन्न वर्गों में पहुंच पार्टी को चुनावी फायदा दिला सकती है.

रविवार को संभल रोड स्थित एक मैदान में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने हाजी मुमताज अली को हसनपुर विधानसभा का प्रत्याशी और प्रभारी घोषित किया. उन्होंने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष मायावती का संदेश लेकर आए हैं और अब कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए.

मुनकाद अली ने कहा कि प्रदेश की जनता आज भी मायावती सरकार के कार्यकाल को याद करती है. उनके अनुसार मायावती चार बार मुख्यमंत्री रहीं और उनके शासन में कानून व्यवस्था मजबूत रही. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और मुस्लिम-दलित समीकरण को साधने की रणनीति के तहत बसपा ने हाजी मुमताज अली को मैदान में उतारा है. अब देखना होगा कि चुनावी मुकाबले में यह दांव बसपा के लिए कितना असरदार साबित होता है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने बसपा की सदस्यता भी ग्रहण की. इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||