NEET Admit Card 2026: नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है? एनटीए ने इसके लिए नई एडवाइजरी जारी की है. जानिए कैसे सर्वर लोड के बीच बैंक डिटेल्स अपडेट कर मिनटों में नीट री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. नीट यूजी 2026 से जुड़ा हर अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
NEET Admit Card 2026: 1 लाख उम्मीदवार नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं
एनटीए के पोर्टल पर लॉगिन करने से पहले क्या तैयार रखें?
NTA का कहना है कि अगर आप पोर्टल पर बिना अटके अपना काम पूरा करना चाहते हैं तो कंप्यूटर या मोबाइल के सामने बैठने से पहले ये 4 चीजें अपने पास जरूर रख लें:
- पूरा नाम: ध्यान रहे, नाम वही होना चाहिए जो आपके बैंक खाते (Passbook) में दर्ज है.
- बैंक अकाउंटनंबर: सही खाता संख्या एक जगह नोट करके रख लें.
- IFSC कोड: बैंक की ब्रांच का सही IFSC कोड पास रखें, इसमें ‘O’ (अंग्रेजी का अक्षर) और ‘0’ (शून्य) का खास ध्यान रखें.
- कैंसिल्ड चेक की स्कैन्ड कॉपी: बैंक खाते के कैंसिल्ड चेक की साफ फोटो या स्कैन्ड कॉपी पहले से ही डिवाइस में सेव कर लें.
अगर ये डिटेल्स पहले से तैयार होंगी तो फॉर्मेलिटीज पूरी करने में जरा भी समय नहीं लगेगा और आप तुरंत नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.
एनटीए बैंक डिटेल्स क्यों मांग रहा है?
कई उम्मीदवारों के मन में सवाल उठ रहा है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बैंक डिटेल्स की क्या जरूरत है? NTA ने साफ किया है कि यह कदम अभ्यर्थियों के फायदे के लिए उठाया गया है. परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के रिफंड (जैसे सिक्योरिटी मनी या एक्स्ट्रा फीस वापसी) को आपके खाते में भेजने के लिए यह जानकारी मांगी जा रही है. सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए लॉगिन के समय ‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कोई आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल न कर सके.
फाइनल सबमिशन से पहले कर लें री-चेक
जल्दबाजी में अक्सर गलतियां हो जाती हैं. NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि बैंक डिटेल्स भरने के बाद ‘Final Submit’ का बटन दबाने से पहले एक बार सारी जानकारियों को अच्छी तरह से चेक कर लें. अगर अकाउंट नंबर या IFSC कोड में एक भी अक्षर गलत हुआ तो भविष्य में आपका रिफंड अटक सकता है या उसमें काफी देरी हो सकती है. इसलिए ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ वाली बात को याद रखें और आराम से डिटेल्स वेरिफाई करें.
सर्वर लोड पर NTA की टीम मुस्तैद
वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के कारण सर्वर पर लोड जरूर है, लेकिन NTA की टेक्निकल टीमें लगातार काम कर रही हैं, जिससे सिस्टम स्मूथली चलता रहे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि सभी उम्मीदवारों को नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का मौका मिलेगा. इसलिए पैनिक करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.
केवल ऑफिशियल सोर्स पर ही करें भरोसा
इंटरनेट पर चल रही किसी भी तरह की अफवाह या फर्जी लिंक से सावधान रहें. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए केवल और केवल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं:
http://neet.nta.nic.in
अपनी तैयारी पर भरोसा रखें, सही डॉक्यूमेंट्स साथ रखें और बिना किसी टेंशन के नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



