Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड के इतिहास में कई ऐसी फिल्में आईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए. कुछ ने कमाई के मामले में झंडे गाड़े तो कुछ ने अवॉर्ड्स की बारिश कर दी. लेकिन एक फिल्म ऐसी भी रही जिसने अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कराया. ये अब तक की इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसका 26 साल से अब तक कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका है. इस फिल्म ने कुल 92 अवॉर्ड जीतकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई थी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की सबसे ब्लॉकबस्टर या रिकॉर्ड तोड़ फिल्मों की बात आती है तो ख्याल ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘हम आपके हैं कौन’ या ‘दंगल’ जैसी फिल्मों का नाम याद आता है. लेकिन हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड किसी और फिल्म के नाम है. इस फिल्म ने अकेले कुल 92 अवॉर्ड्स जीते थे. यह आज तक एक अटूट रिकॉर्ड है, जिसको कोई टस से मस नहीं कर सका.

only Bollywood film to win 92 awards, film that won the most awards, kaho naa pyaar hai awards records,  kaho naa pyaar hai budget and collection,  kaho naa pyaar hai Songs,  kaho naa pyaar hai hit or Flop, सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म, कहो न प्यार है के सितारो,  कहो न प्यार है हिट या फ्लॉप,  92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म

बॉलीवुड में बाप-बेटे की जोड़ियों ने हमेशा ही सिनेमा की दुनिया पर राज किया है. राज कपूर, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर से धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल तक कई नाम है. लेकिन बाप-बेटे इस जोड़ी ने ऐसी म्यूजिकल रोमांटिक-थ्रिलर बनाई, जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहो न प्यार है’ है.

only Bollywood film to win 92 awards, film that won the most awards, kaho naa pyaar hai awards records, kaho naa pyaar hai budget and collection, kaho naa pyaar hai Songs, kaho naa pyaar hai hit or Flop, सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म, कहो न प्यार है के सितारो, कहो न प्यार है हिट या फ्लॉप, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म

इस फिल्म के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक कोई दूसरी बॉलीवुड फिल्म नहीं तोड़ पाई है. इस फिल्म ने अकेले कुल 92 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. इस बेमिसाल कामयाबी के कारण फिल्म का नाम बाकायदा ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया. इस ऐतिहासिक फिल्म को बॉलीवुड के एक बेहद मशहूर डायरेक्टर राकेश रोशन ने बनाया था. इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपने बेटे ऋतिक रौशन को सिनेमा की दुनिया में लॉन्च किया था. रिलीज के साथ ही इस बाप-बेटे की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया कि रातों-रात इतिहास रच दिया. उनके साथ अमीषा पटेल भी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

only Bollywood film to win 92 awards, film that won the most awards, kaho naa pyaar hai awards records, kaho naa pyaar hai budget and collection, kaho naa pyaar hai Songs, kaho naa pyaar hai hit or Flop, सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म, कहो न प्यार है के सितारो, कहो न प्यार है हिट या फ्लॉप, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म

फिल्म की कहानी रोहित और सोनिया की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. रोहित एक साधारण लेकिन प्रतिभाशाली युवक होता है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, लेकिन अचानक रोहित की मौत हो जाती है. इसके बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है, जब सोनिया की मुलाकात रोहित जैसे दिखने वाले राज से होती है. यहीं से सस्पेंस, रोमांस और एक्शन का नया सफर शुरू होता है.

only Bollywood film to win 92 awards, film that won the most awards, kaho naa pyaar hai awards records, kaho naa pyaar hai budget and collection, kaho naa pyaar hai Songs, kaho naa pyaar hai hit or Flop, सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म, कहो न प्यार है के सितारो, कहो न प्यार है हिट या फ्लॉप, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म

10 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने चार गुना से ज्यादा कमाई की. फिल्म ने 44 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म के गाने भी जबरदस्त हिट हुए. ‘एक पल का जीना’, ‘ना तुम जानो ना हम’ और टाइटल ट्रैक आज भी पसंद किए जाते हैं. इसके संगीत ने फिल्म की लोकप्रियता को कई गुना बढ़ा दिया था. इस शानदार प्रदर्शन के कारण इसे बॉक्स ऑफिस पर ‘ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर’ का दर्जा मिला.

only Bollywood film to win 92 awards, film that won the most awards, kaho naa pyaar hai awards records, kaho naa pyaar hai budget and collection, kaho naa pyaar hai Songs, kaho naa pyaar hai hit or Flop, सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म, कहो न प्यार है के सितारो, कहो न प्यार है हिट या फ्लॉप, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म

फिल्म की हीरोइन के लिए शुरुआत में करीना कपूर को चुना गया था. शूटिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और सेट भी तैयार था. लेकिन शूटिंग शुरू होने से महज तीन दिन पहले राकेश रोशन और करीना कपूर की मां बबीता के बीच कुछ मतभेद हो गए. हालात ऐसे बने कि करीना ने फिल्म से अलग होने का फैसला कर लिया. इसके बाद राकेश रोशन के सामने नई एक्ट्रेस की तलाश की चुनौती आ गई. उन्होंने तेजी से फैसला लेते हुए अमीषा पटेल को फिल्म में कास्ट किया और उन्हें बतौर लीड एक्ट्रेस लॉन्च किया.

only Bollywood film to win 92 awards, film that won the most awards, kaho naa pyaar hai awards records, kaho naa pyaar hai budget and collection, kaho naa pyaar hai Songs, kaho naa pyaar hai hit or Flop, सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म, कहो न प्यार है के सितारो, कहो न प्यार है हिट या फ्लॉप, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म

साल 2002 में इस फिल्म को एक बहुत बड़ा सम्मान मिला. एक सिंगल कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 92 अवॉर्ड्स जीतने के लिए इस फिल्म का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में शामिल किया गया. आज तक कोई भी बॉलीवुड फिल्म इस रिकॉर्ड के आस-पास भी नहीं पहुंच सकी है. इस फिल्म से डेब्यू करने वाले एक्टर रातों-रात देश के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए थे. फिल्म के रिलीज होने के बाद लड़कियों के बीच उनका क्रेज इस कदर बढ़ गया था कि उन्हें वैलेंटाइन डे पर हजारों की तादाद में शादी के प्रपोजल मिले थे.

फिल्म ने कई बड़े अवॉर्ड्स शो में दबदबा बनाया. ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, जबकि राकेश रोशन को बेस्ट फिल्म का सम्मान दिया गया. राजेश रोशन ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता. वहीं, लकी अली को बेस्ट प्लेबैक सिंगर चुना गया. इसके अलावा रवि कपूर और हनी ईरानी को बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार मिला.

only Bollywood film to win 92 awards, film that won the most awards, kaho naa pyaar hai awards records,  kaho naa pyaar hai budget and collection,  kaho naa pyaar hai Songs,  kaho naa pyaar hai hit or Flop, सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म, कहो न प्यार है के सितारो,  कहो न प्यार है हिट या फ्लॉप,  92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म

‘कहो ना… प्यार है’ को भव्य बनाने के लिए राकेश रोशन ने बड़ा जोखिम उठाया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिल्म के लिए उनका विजन बहुत बड़ा था. वह क्राबी आइलैंड, न्यूजीलैंड और ऐसी अनदेखी लोकेशंस पर शूटिंग करना चाहते थे. बढ़ते बजट के कारण उन्होंने अपना घर तक गिरवी रख दिया. 

only Bollywood film to win 92 awards, film that won the most awards, kaho naa pyaar hai awards records, kaho naa pyaar hai budget and collection, kaho naa pyaar hai Songs, kaho naa pyaar hai hit or Flop, सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म, कहो न प्यार है के सितारो, कहो न प्यार है हिट या फ्लॉप, 92 अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म

राकेश रोशन ने बताया कि एक गाने की शूटिंग के लिए उन्होंने सिंगापुर में एक शिप बुक किया, लेकिन बाद में पता चला कि वह ग्रीस में है. इसके बाद वह ग्रीस पहुंचे, शिप का पूरा किराया दिया और 150 लोगों की टीम के साथ सिंगापुर-थाईलैंड जाकर शूटिंग पूरी की.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||