हरियाणवी स्टार सपना चौधरी का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है. इस बार उन्होंने कुछ ऐसी बातें लिखीं, जिनके बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं. सपना ने पहले खुद को मजाकिया अंदाज में ‘पिशाचिनी’ बताया था. वहीं अब उन्होंने कर्म, किरदार और अंजाम को लेकर एक क्रिटिक पोस्ट शेयर किया है. उनकी बातों में नाराजगी, तंज और दर्द की झलक देखने को मिल रही है.
नई दिल्ली. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी शादीशुदा जिंदगी के लेकर आई खबरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया. सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा है. मामला दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने कई बार उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया है. मामले की अगली सुनवाई जुलाई को होनी है. लेकिन इस सब के बीच सपना और वीर दोनों सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट से चर्चाओं में हैं.
शनिवार को खुद को ‘पिशाचिनी’ बताकर उन्होंने आज एक बाद फिर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया. जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये भी सपना चौधरी का पति वीर साहू को ताना है. फोटो साभार-@itssapnachoudhary/Instagram
सपना चौधरी ने आज अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की. जिसमें वह वे ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में पोज देती दिख रही हैं. उन्होंने एक के बाद एक 10 तस्वीरें शेयर की है. लेकिन लोगों की ध्यान तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन पर गया. फोटो साभार-@itssapnachoudhary/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने लिखा- ‘दूसरों की कमियां निकालकर, अपने किरदार को, अच्छा बनाना… आजकल ट्रेंड में है.. लेकिन मैं बदले में विश्वास नहीं करता… मैं विश्वास करती हूं कहीं का किया, कहीं तो भुगतोगे ही…!’ फोटो साभार-@itssapnachoudhary/Instagram
सपना के कैप्शन और तस्वीरों की फैंस तारीफ कर रहे हैं. लोग उन्हें’मजबूत महिला’ बता रहे हैं. एक अन्य ने लिखा- ‘हर बार समझौता करना जरूरी नहीं होता… आप सही कह रहे हैं वो भले बन जाते हैं लोगों की नजर में या एक औरत को गलत ठहराता है ये समाज…सच्चाई और स्वाभिमान वाली सुपर मजबूत महिला.’ फोटो साभार-@itssapnachoudhary/Instagram
एक अन्य ने लिखा- ‘अपनी शर्तों पर जीना कोई आपसे सीखे.. कोई कुछ भी कहे आप जो करते हैं वो मोटिवेट करता है युवाओं को.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप हमेशा हमारी पसंदीदा हैं और रहेंगी’. फोटो साभार-@itssapnachoudhary/Instagram
इसके पहले शनिवार को सपना चौधरी ने अपनी तस्वीरों के साथ पोस्ट किया था. उन्होंने हरे सूट में कुछ तस्वीरों को शेयर किया था. जिसके साथ उन्होंने लिखा- अब तक उसने मुझे, मा.. मा.. माशूका, ओ मेरे माशूका… नहीं बोला… शायद मैं उसकी ‘पिशाचिनी’ हूं.’ फोटो साभार-@itssapnachoudhary/Instagram
बता दें कि सपना चौधरी की शिकायत पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने अंतरिम राहत दी है. उन्होंने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू सपना चौधरी से किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं करेंगे. इसके साथ वह उनके घर या ऑफिस पर नहीं जाएंगे. आपको बता दें कि केस की अगली सुनवाई 25 जुलाई को तय की गई है. सपना फिलहाल अपने बच्चों के साथ अलग रह रही हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



