Image Slider


दिल्ली के तुगलकाबाद में 12 जून को पांच मंजिला इमारत में लगी आग में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। जिसमें एक नाबालिग लड़की आग लगने से पहले अंदर जाते दिखी, जैसे ही वह बाहर आई धमाका हो गया। पुलिस ने CCTV वीडियो के आधार पर नाबालिग को पकड़ा। उसने कबूल किया कि गोविंद पुरी के गिरीनगर की रहने वाली सरिता (27) ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया था। आरोप है कि सरिता ने उसे पेट्रोल और माचिस दी थी ताकि वह पैसे के विवाद को लेकर पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक की स्कूटी में आग लगा सके। सरिता दो अन्य आरोपी निरंजन (33) और उसके भाई राजकुमार (27) के कहने पर यह सब कर रही थी। तीनों ने कथित तौर पर निजी दुश्मनी निकालने के लिए आग लगाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर लिया है। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई थी। 2 मिनट में आग लगाकर भागी नाबालिग, 3 तस्वीरें… हादसे में 6 लोग बचाए गए थे, ताला काटकर रेस्क्यू बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक और दो महिलाएं हैं। 6 लोगों को बचाया गया था। आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी थी। धीरे-धीरे आग पांच मंजिला बिल्डिंग में फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने छत का ताला काटकर लोगों को बचाया। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, गुरुवार देर रात 2:35 बजे से 2:37 बजे के बीच इमरजेंसी कॉल मिलीं। इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की खबर मिलने के बाद फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू शुरू किया। 3:45 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। 12 जून को आग लगने के बाद रेस्क्यू की 6 तस्वीरें… रात- 2:35 बजे आग, फायर ब्रिगेड सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंची रात- 2:45 बजे, रेस्क्यू टीम ने छत पर दरवाजे का लॉक तोड़ा रात- 3:00 बजे, छत के रास्ते दो लड़कियों को बचाया गया रात- 3:05 बजे, कुछ लोगों को साड़ी की मदद से नीचे उतारा गया रात- 3:15 बजे, आग पर काबू पाया गया, गाड़ियां पूरी तरह जल गईं चश्मदीद बोलीं थीं- गाड़ियां एक-एक करके ब्लास्ट हुईं एक चश्मदीद ने बताया कि, हम लोग पड़ोस में रहते हैं। आग लगने की खबर मिलते ही वहां पहुंचे तो देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी गाड़ियों में एक-एक करके ब्लास्ट हो रहा था। हमने पानी का इस्तेमाल करके आग बुझाई। हमने पीछे की तरफ से भी लोगों को बचाया। उन्हें नीचे उतारने के लिए साड़ियों का इस्तेमाल किया और लड़कियों को बाहर निकालने के लिए पीछे की सुरक्षा ग्रिल काटी। बिलडिंग में कुल 9 परिवार रहते हैं कुछ बाहर गए थे। घटना के वक्त करीब 20-22 लोग इमारत में रहे होंगे। अब मैप में समझिए कहां हुआ था हादसा ——————————————— हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बेसमेंट में कमरे और किचन, ना वेंटिलेशन, ना इमरजेंसी एग्जिट:दिल्ली के जिस होटल में आग लगी, उसका मालिक पास में चला रहा ऐसे 2 होटल दिल्ली के जिस फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई, उसका मालिक पास में ऐसे ही दो और होटल चला रहा है। लवकेश बजाज के इन दोनों होटलों में बेसमेंट के अंदर ही किचन और कमरे हैं। इनमें इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं है। फ्लरिश स्टे होटल दिल्ली के मालवीय नगर में है। इस इलाके में 400 से 500 मीटर के दायरे में 8 से 10 होटल हैं। इनमें से तीन होटल फ्लरिश स्टे, फ्लरिश इन गेस्ट हाउस और ग्रीन रेजीडेंसी, लोकेश बजाज एक पार्टनर के साथ मिलकर चला रहा है। तीनों होटल 100 मीटर के दायरे में हैं। पूरी खबर पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||