Image Slider

Last Updated:

रवि किशन की भोजपुरी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द शूटर’ को रिलीज हुए 10 साल से भी ज्यादा समय हो गया है. वही ये फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है. दरअसल, रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की वजह से, ऑनलाइन दर्शकों के एक नए वर्ग ने रवि किशन की 2013 की इस फिल्म को भी देख डाला है. पुरानी फिल्म की क्लिप और चर्चाएं अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलीं, जिसका फायदा इसके मेकर्स को हुआ. वहीं, अब इसे लेकर रवि किशन ने अपना रिएक्शन दिया है.

Zoom

रणवीर सिंह से पहले रवि किशन ‘धुरंधर’ रहे.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धु्रंधर’ के दोनों पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीब 13 साल पहले इसी नाम की एक फिल्म आई थी, जिसकी किस्मत भी अब चमकी हैं. सोच में पड़ गए क्या? अगर आप सोच रहे हैं कि ये फिल्म बॉलीवुड फिल्म है तो आप गलत हैं.

दरअसल, साल 2013 में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की फिल्म ‘धुरंधर: द शूटर’ रिलीज हुई थी. ये भी एक्शन फिल्म थी. लेकिन आदित्य घर की ‘धुरंधर’ के बीच ये फिल्म सु्र्खियों में आ गई. लोगों ने तो इसे ही बॉलीवुड की धुरंधर का रीमेक तक बता दिया. ‘धमाल 4’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रवि किशन ने रिएक्ट किया है.

‘नई ‘धुरंधर’ के चक्कर में लोगों ने मेरा वर्जन देख लिया’

‘धमाल 4’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रवि किशन से इस बारे में पूछा गया. तो इस बात का जवाब उन्होंने अपनी अदा में दिया. उन्होंने कहा- ‘हां भाई, मुझे इस बात की पूरी खबर है. मेरी जिंदगी में ऐसी धमाकेदार और अजीबोगरीब चीजें अक्सर होती रहती हैं. मैंने भोजपुरी में ‘धुरंधर’ नाम की एक फिल्म की थी. वह फिल्म भी उसी तरह की थी जैसी अभी रिलीज हुई है, लेकिन वह भोजपुरी में थी और उसका बजट भी अलग था. अब, नई ‘धुरंधर’ को देखने और उसके बारे में जानने की कोशिश में, लोगों ने मेरा वर्जन भी देख लिया. तो बहुत-बहुत थैंक्यू. इसके प्रोड्यूसर और जिनके पास इसके राइट्स हैं, वे अचानक करोड़पति बन गए हैं.’

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||