Image Slider

Attempted rape of an innocent seven-year-old; report filed.



मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सात वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मामले में पीड़ित के पिता की शिकायत पर रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनका सात वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले युवक ने टॉफी देने के बहाने उसको अपने पास बुलाया और उसको कमरे में ले गया। आरोप है कि बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी डर कर भाग गया। बच्चे ने यह घटना घर जाकर अपने परिजनों को बताई। मासूम को लेकर परिजन वेव सिटी थाने में पहुंचे। संवाद


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||