सहारनपुर जनपद जहां पर कुछ दिन पहले एक नए पिकनिक स्पॉट का उद्घाटन किया गया था और वह अब विवादों के घेरे में आ गया है. इसके पीछे का कारण हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाना बताया जा रहा है. इस पिकनिक पॉइंट पर एक विशेष धर्म के लोगों के आने पर आपत्ति जताई जा रही है. दरअसल सहारनपुर का गोगा म्हाड़ी स्थल जो की सैकड़ो साल पुराना हिंदू की आस्था का एक बड़ा केंद्र है. यहां पर साल में पश्चिमी यूपी का तीन दिवसीय विशाल मेला भरता है जिसमें कई राज्यों के श्रद्धालु प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में पहुंचते हैं.
सहारनपुर: सहारनपुर जनपद जहां पर कुछ दिन पहले एक नए पिकनिक स्पॉट का उद्घाटन किया गया था और वह अब विवादों के घेरे में आ गया है. इसके पीछे का कारण हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाना बताया जा रहा है. इस पिकनिक पॉइंट पर एक विशेष धर्म के लोगों के आने पर आपत्ति जताई जा रही है. दरअसल सहारनपुर का गोगा म्हाड़ी स्थल जो की सैकड़ो साल पुराना हिंदू की आस्था का एक बड़ा केंद्र है. यहां पर साल में पश्चिमी यूपी का तीन दिवसीय विशाल मेला भरता है जिसमें कई राज्यों के श्रद्धालु प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में पहुंचते हैं. इसी के बराबर में कुछ समय पहले एक तालाब जिस पर कब्जा था उसको कब्जा मुक्त कराकर के उसमें एक खूबसूरत सरोवर और उसको एक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया गया.
एक साल पहले सीएम योगी ने किया था उद्घाटन
जिसका लगभग एक वर्ष पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया था. इसके बाद निगम ने उसको एक पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किया, जिससे कि आसपास के लोग यहां पर अपनी फैमिली के साथ घूमने आ सके. इसके बाद इसको एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया और इसको सभी धर्म के लोगों के लिए खोल दिया गया. लेकिन गोगा म्हाड़ी सुधार सभा के लोगों व हिंदू संगठन के लोगों के द्वारा गोगा म्हाड़ी स्थल से होते हुए लोग इस फन प्वाइंट पर पहुंच रहे हैं उस पर आपत्ति जताई गई. साथ ही इस सरोवर को गोरक्ष गंगा बताते हुए कहा गया है कि यहां पर जाहरवीर गोगा जी महाराज ने अपना कबली भगत को नेजा दिया था तभी से ही यहां मेला भरता चला आ रहा है.
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
गोगा म्हाड़ी सुधार सभा के अध्यक्ष अनिल प्रताप सैनी ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि यह पूरे तरीके से हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है. जब हिंदू धर्म के लोग दारुल उलूम जैसे मुस्लिम संस्थान में नहीं जा सकते तो हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर मुस्लिम धर्म के लोगों को आने की अनुमति क्यों दी जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा जिस सरोवर का मुख्यमंत्री योगी ने जीर्णोद्धार किया उसको लव जिहाद का अड्डा बना दिया. साथ उन्होंने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि फन प्वाइंट से नाम बदलकर गोरक्ष सरोवर रखा जाए व गैर सनातनी के प्रवेश पर प्रतिबंध और दोनों समय सरोवर में बने मूर्तियों की आरती की अनुमति दी जाए. अन्यथा तीन दिन के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा. साथ ही अनिल प्रताप ने कहा है कि अगर इस स्थल पर मुस्लिम धर्म के लोगों की एंट्री बंद नहीं होती तो एंट्री पॉइंट पर गोमूत्र के फेवर लगाए जाएंगे जिससे कि जो भी कोई व्यक्ति वहां एंट्री करें वह उसका शुद्धिकरण करें.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



