Last Updated:
Abhishek Banerjee House Raid: ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पुलिस का कहना है कि यह छापा पश्चिम मेदिनीपुर जिले में दर्ज एक मामले के सिलसिले में मारा गया. अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि जांच टीम उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी. तलाशी की प्रक्रिया सुबह 8 बजे तक चलती रही.
बंगाल पुलिस ने 13 जून 2026 को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर छापा मारा. तकरीबन 5 घंटे तक तलाशी अभियान चला. (फोटो: PTI)
Abhishek Banerjee House Raid: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की मुसीबतें लगातार बढ़ रही है. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर तो दोहरी मार पड़ रही है. एक तरफ पार्टी नेताओं में उनके रवैये को लेकर भारी असंतोष है तो दूसरी तरफ वो पुलिस और जांच एजेंसियों के भी रडार पर हैं. ताजा डेवलपमेंट के तहत पश्चिम बंगाल पुनिस ने सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापा मारा है. यह छापा तड़के 3 बजे मारा गया. टीएमसी के एक और कद्दावर नेता एवं ममता बनर्जी के करीबी मदन मित्रा के 7 ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार तड़के एक बड़े घटनाक्रम के तहत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर पुलिस ने छापेमारी की. इस कार्रवाई को लेकर टीएमसी ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापे की सूचना मिलते ही ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंच गईं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के एक थाने में दर्ज मामले के सिलसिले में शनिवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस की एक बड़ी टीम अभिषेक बनर्जी के पटुआपाड़ा स्थित आवास पहुंची. इस दौरान पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी थाने की पुलिस, कोलकाता पुलिस तथा केंद्रीय बलों के जवान भी मौजूद थे. केंद्रीय बलों ने घर के बाहर मोर्चा संभाला, जबकि पुलिस अधिकारियों ने घर के अंदर प्रवेश कर तलाशी अभियान शुरू किया.
अभिषेक बनर्जी के घर का ताला तोड़ने का आरोप
टीएमसी का आरोप है कि पुलिस टीम ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और व्यापक तलाशी ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी तत्काल अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंच गईं. बताया जा रहा है कि यह अभियान चार घंटे से अधिक समय तक चला और सुबह तक पुलिसकर्मी परिसर के भीतर मौजूद रहे. अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और हर कमरे की जांच की. उन्होंने कहा कि पूरे घर की तलाशी ली गई, लेकिन कार्रवाई के पीछे स्पष्ट कारण नहीं बताया गया.
पहले हो चुकी थी पूछताछ
हालांकि, अधिकारियों ने तत्काल यह स्पष्ट नहीं किया कि छापेमारी किस विशेष मामले में की गई. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब हाल ही में पश्चिम बंगाल सीआईडी ने विधानसभा से जुड़े कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी. साथ ही विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा उन्हें लगातार समन भी भेजे जा रहे हैं. इस घटनाक्रम ने राज्य में राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है और टीएमसी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया है.
मदन मित्रा के 7 ठिकानों पर रेड
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



