UP Encounter News: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस एक अभियान चला रही है. जिसका नाम दिया गया है ऑपरेशन लंगड़ा. इस अभियान से गाजियाबाद और आजमगढ़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई. ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी टांगों में गोली मार रही है. उन्हें लंगड़ा बना रही है. पुलिस का मकसद अपराधियों को गिरफ्तार करना है.
यूपी में बदमाश को दबोचा.
15 साल पुरानी रंजिश का खूनी अंत
आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और हत्या के मुख्य आरोपी अभय के बीच मुठभेड़ हुई. रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को देखकर बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस के अनुसार, अभय ने 15 वर्षों से चली आ रही रंजिश के चलते 75 वर्षीय वृद्ध की गला रेतकर निर्मम हत्या की थी.
50 हजार का इनामी बदमाश गौरव नागर मुठभेड़ में गिरफ्तार
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहा था.
पुलिस के अनुसार, 13 जून को लोनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 30 मई को ग्राम गनौली निवासी ओमकार सिंह के अपहरण मामले में वांछित इनामी बदमाश गौरव नागर बंथला से चिरोड़ी की ओर आने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस ने बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर नहर के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी. पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा. पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसके दौरान कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. इसके बाद आरोपी कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा.
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई. घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव बताया. आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गाजियाबाद के ओमकार सिंह का अपहरण किया था. इसके बाद उनकी हत्या कर शव को मेरठ रोड स्थित गंगानगर क्षेत्र में फेंक दिया गया था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं. अधिकारियों के मुताबिक गौरव नागर के खिलाफ एनसीआर क्षेत्र में करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


