वहीं, पिछले 24 घंटों में धर्मशाला और उसके आस-पास के इलाकों में रुक-रुक बारिश हुई है. कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी हुई है. ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि भारत-अफगानिस्तान के बीच आज के मुकाबले में बारिश जरूर खलल डालेगी. एक्यूवेदर के रिपोर्ट के मुताबिक आज धर्मशाला में 80 प्रतिशत उम्मीद है कि बारिश होगी. खास तौर पर दोपहर के 2 से 4 बजे के बीच बारिश की प्रबल संभावना है. वहीं, शाम को 8 बजे के करीब हल्की बूंदा-बांदी की उम्मीद की गई है.
क्या है भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के शेड्यूल की बात करें तो धर्मशाला के बाद दोनों टीमें दूसरे वनडे के लिए लखनऊ के लिए रवाना होगी. लखनऊ में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 17 जून को खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच ये मैच एमए चिदांबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड-
भारत- रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.
अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



