- कॉपी लिंक
लखनऊ एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों और उनके सामान को निकालकर चेकिंग की गई।
अहमदाबाद से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान हवा में ही था, तभी टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा था। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
ATC ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया, फिर लैंडिंग की अनुमति दी। इसके बाद सुबह 11:15 बजे फ्लाइट (6E-2111) को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिर सभी 180 यात्रियों और उनके सामान को नीचे उतारा गया।
करीब 3 घंटे तक चेकिंग चली। बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियों के जवानों ने विमान की जांच की। डॉग स्क्वायड ने यात्रियों के एक-एक सामान की चेकिंग की। हालांकि, किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया। विमान दिल्ली के लिए 2.40 बजे रवाना हो गया। इसी विमान से पूर्व आईपीएस बीपी अशोक समेत कई लोगों को दिल्ली जाना था।
तस्वीरें देखिए-
सुबह 11.15 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसके बाद रन-वे पर सभी यात्रियों के सामान को निकाला गया।
एयरपोर्ट रनवे पर सुरक्षा जवान स्नीफर डॉग लेकर पहुंचे। वहां एक-एक बैग को चेक किया गया।
जवानों ने पहले विमान और फिर यात्रियों की चेकिंग की। इसके बाद उनको दोबारा विमान में बैठाया गया।
इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा-
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2111 में उड़ान भरने से ठीक पहले सुरक्षा संबंधी खतरे की सूचना मिली। निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई और सुरक्षा में सहयोग किया गया।
एविएशन विभाग की भेजी जाएगी रिपोर्ट इस मामले को लेकर सीआईएसएफ और ATC की तरफ से एक रिपोर्ट एवियशन डिपार्मेंट को भेजी जाएगी। अगर जांच में टिशू पर बम लिखने वाले की जानकारी होती है तब फिर उसको ट्रेस करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ऐसी ही दो घटनाएं पढ़िए
19 अक्टूबर 2024: स्टार एयर की फ्लाइट को धमकी इससे पहले 19 अक्टूबर 2024 को लखनऊ से अजमेर के किशनगढ़ जा रही स्टार एयर की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। धमकी के बाद विमान को तुरंत रोक दिया गया। कार्गो समेत चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला था।
यह तस्वीर 19 अक्टूबर 2024 की है। जब स्टार एयर की अजमेर के किशनगढ़ जा रही फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी।
30 अक्टूबर 2024: इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना 11 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर 2024 को इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों 6ई-518 (दिल्ली-लखनऊ) और 6ई-1416 (अबू धाबी-लखनऊ) को बम की धमकी मिली थी। सुरक्षाकर्मियों ने विमानों को अपने कब्जे में लेकर जांच की थी, लेकिन वहां पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।
खराब मौसम के चलते दिल्ली की तीन उड़ानें भी लखनऊ डायवर्ट
इससे पहले दिल्ली में खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण तीन उड़ानों को भी लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।
• 6E1054 बैंकॉक-दिल्ली उड़ान रात 12:18 बजे लखनऊ पहुंची और सुबह 7:56 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
• 6E6317 गुवाहाटी-दिल्ली उड़ान रात 12:26 बजे लखनऊ पहुंची और 3:21 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
• 6E6573 नागपुर-दिल्ली उड़ान रात 12:42 बजे लखनऊ पहुंची और 3:12 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, लखनऊ में ठहराव के दौरान यात्रियों और चालक दल को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
………..
ये खबर भी पढ़ें…
गत्ते में 7 दिन की बच्ची लावारिस मिली:लखनऊ में आधी रात सड़क किनारे डिब्बे से आई रोने की आवाज, लोगों ने बचाया
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर के पास आधी रात को गत्ते में 7 दिन की मासूम मिली है। बच्ची रो रही थी। रोने की आवाज सुनकर बच्ची के पास राहगीर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डिब्बा खोला तो बच्ची कॉटन के बीच रखी गई थी। बच्ची को गुलाबी टॉप और डायपर पहनाया गया था। सूचना मिलते ही पीआरवी, गाजीपुर थाना पुलिस और सर्वोदय नगर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया। पढ़िए पूरी खबर…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



