Image Slider

Last Updated:

लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम! टिश्यू पेपर मिलने से मचा हड़कंप, 180 यात्रियों को उतारा गयाZoom

नई दिल्ली: लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट के शुक्रवार को उड़ान भरने से ठीक पहले बम की एक झूठी धमकी मिली. इसकी वजह से उड़ान में देरी हुई.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 180 यात्रियों को ले जा रही इंडिगो फ़्लाइट को सुबह 10:45 बजे लखनऊ से उड़ान भरनी थी. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, क्रू को फ्लाइट में बम होने की धमकी के बारे में जानकारी मिली. अलर्ट मिलने के बाद, विमान को रोक दिया गया और सुरक्षा कर्मियों ने एहतियाती उपाय के तौर पर विमान और आस-पास के इलाकों की बारीकी से जांच की.

एक अन्य सूत्र ने PTI को बताया कि विमान के शौचालय के अंदर एक टिश्यू पेपर मिला जिस पर बम लिखा था, जिससे सनसनी फैल गई, हालांकि बाद में पुष्टि हुई कि यह एक झूठी धमकी थी.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||