Last Updated:
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है. भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन इस टूर्नामेंट में एक टीम ऐसी भी है जिसे सबसे बड़ा फिसड्डी कहा जा रहा है. यह कोई और नहीं बल्कि आयरलैंड की टीम है. टूर्नामेंट में आयरलैंड जब अपना 18वां टी20 विश्व कप मैच खेलने उतरी, तो उसमें हारकर उसने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम
इस हार के साथ ही आयरलैंड की टीम के नाम महिला टी20 विश्व कप में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो शायद ही कोई टीम चाहेगी कि उसके नाम हो. दरअसल, ये रिकॉर्ड है टी20 विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने का. आयरलैंड टी20 विश्व कप में अपना 18वां मैच खेलने मैदान पर उतरी थी और उसे 18वीं बार भी हार का सामना करना पड़ा. यही कारण है कि महिला टी20 विश्व कप में आयरलैंड को महा बदकिस्मत टीम कहा जा रहा है.
पहली जीत के लिए तरह रही है आयरलैंड
वैसे तो आयरलैंड की गिनती एक कमजोर क्रिकेट टीम में होती है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में कई बार उलटफेर होते हुए देखा गया है. हालांकि, इसके बावजूद इस टीम को टी20 विश्व कप में पहली जीत नहीं मिल पाई है. स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो उसे 40 रन से हार मिली थी. मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया था.
स्कॉटलैंड के इस स्कोर के जवाब में आयरलैंड की टीम ने 121 रन बनाकर सिमट गई थी. इस मैच में आयरलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी. मैच में आयरलैंड की ओर से 6 खिलाड़ी ऐसी रहीं जो दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाई. ऐसे में अब यही उम्मीद की जा सकती है कि आयरलैंड टूर्नामेंट में अपने बचे हुए ग्रुप मैच में जीत हासिल कर टी20 विश्व कप की पहली जीत दर्ज करें.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



