सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस 2 के साथ टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. रियलिटी शो का नया सीजन जल्द शुरू हो सकता है. मेकर्स इस बार शो को पहले से ज्यादा भव्य, मनोरंजक और ट्विस्ट्स से भरपूर बनाने की तैयारी में हैं. खास बात ये है कि कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू हो चुकी है और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ OTT और रियलिटी शोज के कई चर्चित चेहरों से संपर्क किया जा रहा है.
सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ से पहले अपनी अपकमिंग फिल्म में बिजी हैं.
‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 20 का प्रीमियर 21 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है. शो के मेकर्स ने नए सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन और शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि इस बार सिर्फ टीवी सितारे ही नहीं, बल्कि ओटीटी और रियलिटी शोज से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी घर में एंट्री ले सकते हैं. इतना ही नहीं, कुछ पुराने खिलाड़ियों की वापसी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं.
बिग बॉस से पहले पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान का कैलेंडर इन दिनों बेहद टाइट है. बिग बॉस के सेट पर कदम रखने से पहले, वह अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पूरा करना चाहते हैं. इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन वमसी पैडीपल्ली कर रहे हैं और इसमें साउथ सुपरस्टार नयनतारा मुख्य एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं. सलमान की टीम उनके शेड्यूल को इस तरह मैनेज कर रही है कि फिल्म की शूटिंग में कोई देरी न हो और उन्हें रियलिटी शो की होस्टिंग के लिए भी पर्याप्त समय मिल सके.
कौन-कौन होगा ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा?
‘बिग बॉस 20’ की तैयारियों के साथ मेकर्स आगे बढ़ रहे हैं. कास्टिंग टीम ने कई मशहूर टेलीविजन सितारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है. हालांकि, युवा दर्शकों और सोशल मीडिया लवर्स को लुभाने के लिए मेकर्स इस बार पारंपरिक टीवी कलाकारों के अलावा डिजिटल स्पेस, लोकप्रिय ओटीटी प्रोजेक्ट्स और दूसरे रियलिटी शोज के चेहरों को भी लाने की कोशिश में हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि पिछले सीजन्स के कुछ जाने-पहचाने चेहरे दोबारा घर में एंट्री ले सकते हैं.
‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चाओं में हैं सलमान खान
रियलिटी शो के अलावा सलमान खान अपनी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर भी चर्चा में हैं. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान दिवंगत सेना अधिकारी कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म की घोषणा पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से हुई थी, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया.
About the Author
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



