Image Slider

Last Updated:

IAS Story: उत्‍तर प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी चर्चा में हैं.इस आईएएस अधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों की मीटिंग में योग कराया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद वह सुर्खियों में हैं आइए जानते हैं कि ये कौन हैं?

ख़बरें फटाफट

अधिकारियों को मीटिंग में योग कराने वाले DM कौन हैं? टीचर के बाद बने थे IASZoom

ias rajendra pensia, IAS Story, Success Story, Moradabad News: आईएएस राजेन्‍द्र पेंसिया का वीडियो वायरल.

IAS Story: उत्‍तर प्रदेश के एक डीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद से वह चर्चा में हैं.दरअसल यह मामला मुरादाबाद का है. मुरादाबाद के डीएम राजेन्‍द्र पेंसिया ने न केवल खुद कुर्सी पर बैठे-बैठे योग किया बल्कि मीटिंग में मौजूद अफसरों को भी योग कराया.साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों को यह भी नसीहत दी कि काम के बीच में वह योग ब्रेक ले सकते हैं. जिसके बाद वह देश भर में सुर्खियां बटोर रहे हैं. आइए जानते हैं कि आईएएस राजेन्‍द्र पेंसिया कौन हैं और वह कब आईएएस बने?

कौन हैं मुरादाबाद के डीएम राजेन्‍द्र पेंसिया?

डॉ.राजेंद्र पेंसिया मूल रूप से राजस्‍थान के श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर तहसील के रहने वाले हैं.वह किसान परिवार से आते हैं और उनका बचपन काफी संघर्षों में बीता.साल 2005 में उन्‍होंने एक टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था लेकिन उनके मन में सरकारी अधिकारी बनने का सपना था लिहाजा वह इसकी तैयारी में जुटे रहे आखिरकार वर्ष 2011 में उनका सेलेक्‍शन राजस्थान प्रशासनिक सेवा यान आरएएस में हो गया.उन्‍होंने पूरे प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल की और राजस्‍थान में एसडीएम बन गए लेकिन पेंसिया यहीं नहीं रूके उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था इसलिए वह आईएएस की तैयारी में जुटे रहे.

2014 में बन गए आईएएस

डॉ.राजेंद्र पैंसिया की मेहनत रंग लाई और 2013 में उनका सेलेक्‍शन यूपीएससी सिविल सर्विसेज के लिए हो गया एक साल की ट्रेनिंग के बाद वह 2014 बैच के आईएएस बन गए.उन्‍हें यूपी कैडर का आईएएस नियुक्‍त किया गया.यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में उन्‍होंने 345वीं रैंक हासिल की.इस तरह आखिरकार उनके आईएएस बनने का सपना पूरा हो गया.

मुरादाबाद से पहले कहां रही पोस्‍टिंग?

डॉ.राजेंद्र पैंसिया मुरादाबाद से पहले संभल के डीएम रह चुके हैं वहां भी उन्‍होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी.उन्हें योगी आदित्‍यनाथ सरकार के भरोसेमंद अफसरों के रूप में गिना जाता है.संभल में अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्‍होंने प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने से लेकर सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से बने धर्म स्थलों को ध्वस्त कराया जिसकी वजह से वह वहां भी सुर्खियों में रहे.अब वह मुरादाबाद जिले के डीएम का काम संभाल रहे हैं.

अब क्‍यों चर्चा में हैं डॉ.राजेंद्र पैंसिया?

दरअसल डॉ.राजेंद्र पैंसिया जिले के अधिकारियों के साथ डीएम कार्यालय में एक बैठक कर रहे थे यह बैठक योग दिवस की तैयारियों को लेकर थी इसी दौरान उन्होंने न केवल खुद कुर्सी पर बैठे योग किया बल्कि बाकी अधिकारियों को भी योग कराया.उन्‍होंने अधिकारियों को ऑफ‍िस के तनाव को कम करने के लिए कुर्सी पर बैठे बैठे ही योग करने के लिए भी प्रेरित किया.इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने लगा.इस बैठक में जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया के अलावा मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद थे.डीएम ने इन अधिकारियों से कहा कि लगातार काम के दबाव के बीच कुछ मिनट का योग मानसिक तनाव कम करता है और कार्यक्षमता बढ़ाता है.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||