Last Updated:
दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल सचिन तेंदुलकर ने प्राइवेट जेट के अंदर हवा में बेटी और बहू के साथ क्रिकेट खेला. इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इसको लेकर अच्छी प्रतिक्रिया आई तो कुछ लोगों ने बेकार के कमेंट भी करने शुरू कर दिए
‘भगवान’ने प्लेन में खेला क्रिकेट! बहू सानिया-बेटी सारा संग वीडियो वायरल
नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया पर दो दशक से भी ज्यादा तक राज करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के हाथ में बल्ला जब भी आता है तो लोग इसकी बात करने लगते हैं. क्रिकेट के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर के लिए क्रिकेट सिर्फ घास पर खेला जाने वाला खेल नहीं है. यह एक भावना है जिसे कहीं भी महसूस किया जा सकता है. चाहे वह 35,000 फीट की ऊंचाई पर ही क्यों न हो. क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह विमान के केबिन में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं.
उनके साथ उनकी बेटी सारा तेंदुलकर भी थी. मास्टर ब्लास्टर ने दिखा दिया कि चाहे आप कितनी भी ऊंचाई पर उड़ें, बल्ले के प्रति प्यार कभी कम नहीं होता. सचिन ने यह वायरल क्लिप X पर शेयर करते हुए एक लाइन लिखी, जो तुरंत ट्रेंडिंग कैप्शन बन गई: “Altitude जो भी हो, attitude change नहीं होना चाहिए. 😄”
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



