Image Slider

Last Updated:

मेरठ से ताल्लुक रखने वाली जो भी किसान फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. बिजनेस की तरफ कदम रखने की करना चाहते हैं. तो ऐसे किसानों के लिए अच्छी खबर है. उद्यान विभाग द्वारा संचालित खाद सूक्ष्म योजना के अंतर्गत जो ने 35 प्रदेश तक का अनुदान लोन पर मिलेगा. वहीं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत उन्हें 6% ब्याज में भी छ

ख़बरें फटाफट

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले जो भी किसान कड़ी मेहनत के बीच खेतों में फसल उगाते हैं. लेकिन उसकी उन्हें अच्छी कीमत नहीं मिल पाती है. तो ऐसे सभी किसानों के लिए अच्छी खबर है. अगर वह सभी अपनी फसल के माध्यम से फूड प्रोसेसिंग करते हुए बाजार में बिक्री के लिए लाएंगे. तो वह अच्छे बिजनेसमैन के तौर पर अपनी पहचान भी बना सकते हैं. जिसके लिए सरकार द्वारा भी विशेष रूप से अनुदान उपलब्ध कराया जाता है.

किसानो को मिल रहा 35 फीसदी अनुदान

लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार द्वारा भी विभिन्न स्कीमों के तहत लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी कड़ी में किसान खाद सूक्ष्म योजना के अंतर्गत 500000 से लेकर 30 लाख रुपए तक का लोन लेकर फूड प्रोसेसिंग से संबंधित कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को 35% तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे कि वह सभी फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए अच्छे बिजनेसमैन के तौर पर भी कदम बढ़ा सके. इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कीम के तहत उन्हें ब्याज में भी 6% तक की छूट मिलेगी.

उद्याम विभाग की तरफ से मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि जो भी किसान फूड प्रोसेसिंग से संबंधित क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं. ऐसे सभी किसानों को मोदीपुरम में संचालित खाद विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराई जाती है. इसके साथ ही साथ उन्हें हर तरह की मदद की जाती है. जिससे कि वह बेहतर फसल उगाने के साथ ही फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी कार्य कर पाएं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की मांग भी यही है कि किसान बेहतर फसल के साथ प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी कदम रखे.

उन्होंने बताया कि मेरठ में काफी ऐसे किसान है. जिन्होंने इस तरफ कार्य किया है, जिसके माध्यम से वह काफी अच्छी कमाई भी कर रहे हैं. बताते चले अगर आप सभी भी फूड प्रोसेसिंग से संबंधित अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. तो ऐसे सभी किसान जिला उद्यान विभाग में संपर्क करते हुए स्कीम का लाभ ले सकते हैं. इस योजना के अंतर्गत गेहूं से आटा बनाना, अचार मुरब्बा, सहित विभिन्न प्रकार के बिजनेस शामिल है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||