Basti News: यूपी के बस्ती में एक नवविवाहिता दहेज़ की भेंट चढ़ गई. आरोप है कि 5 लाख रुपए दहेज़ के लिए महिला की बेरहमी से पिटाई की गई. गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब पुलिस दहेज़ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है.
बस्ती में नवविवाहिता की दहेज़ के लिए हत्या
बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला में एक नव विवाहिता 5 लाख रुपए के लिए दहेज की भेंट चढ़ गई. आरोप है कि मृतिका ज्योति को 5 लाख दहेज न देने पर आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था. उसका पति सोनू, मां उर्मिला, भतीजा ऋषि, बहन शकुंतला और गुड़िया उसके साथ दहेज के लिया जानवरों जैसा सलूक करते थे. बता दें कि मामला कलवारी थाना क्षेत्र के भेंडवा गांव की रहने वाली ज्योति का है. ज्योति की शादी 13 मई 2025 को नगर बाजार के धोबी टोला निवासी सोनू कन्नौजिया से हुई थी. परिजनों के मुताबिक 6 जून की शाम दहेज की मांग को लेकर ज्योति के साथ ससुराल में मारपीट की गई. आरोप है कि पति सोनू ने उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया. पहले जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज बस्ती और हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया. कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान ज्योति ने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
मृतका के पिता रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पति सोनू, सास उर्मिला देवी, भतीजा ऋषि तथा अन्य परिजनों ने ज्योति के हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटा और उसके पेट पर चढ़कर हमला किया. परिजनों का कहना है कि ज्योति का चार महीने का मासूम बेटा भी है, जो अब मां के साये से वंचित हो गया. सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता से मारपीट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था और इलाज के दौरान उस की मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है. जल्द ही अभियुक्तों को अरेस्ट किया जाएगा.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



