असम के कछार जिले में गुरुवार रात 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके मेघालय सहित पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि, इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रात 9:10 बजे आया। इसका केंद्र असम के कछार जिले में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से 39 किलोमीटर नीचे थी। इसका केंद्र 24.941 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.007 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… देश में दलित ईसाई और मुस्लिमों को एससी का दर्जा दें या नहीं रिपोर्ट तैयार पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाले आयोग ने दलित ईसाइयों और दलित मुस्लिमों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने के मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द केंद्र सरकार को सौंपा जा सकता है। अक्टूबर 2022 में गठित आयोग ने करीब तीन वर्षों तक विभिन्न राज्यों का दौरा कर सामाजिक, कानूनी और ऐतिहासिक पहलुओं का अध्ययन किया। आयोग का दायित्व यह जांचना था कि हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अलावा अन्य धर्मों में धर्मांतरण कर चुके दलितों को भी एससी का दर्जा दिया जाना चाहिए या नहीं। वर्तमान में संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के तहत यह लाभ मुख्यतः हिंदू, सिख और बौद्ध समुदायों के दलितों को मिलता है। देश के पहले ‘मेड-इन-इंडिया’ सैन्य परिवहन विमान की टेस्ट उड़ान सफल 11 जून 2026 का दिन भारतीय विमानन और रक्षा इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। गुरुवार को देश के पहले ‘मेड इन इंडिया’ एयरबस सी 295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने वडोदरा से पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक पूरी की। इसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लि. और एयरबस की वडोदरा स्थित फाइनल असेंबली लाइन में बनाया गया है। यह वायुसेना के लिए देश में बनने वाले 40 सी-295 विमानों की शृंखला का पहला विमान है। वायुसेना को पहला विमान इसी साल सौंपेंगे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



