Image Slider

मोदीनगर। नगर के मुलतानीपुरा पड़ाव कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते मकान में घुसकर लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी से लौटने पर अशरफ को घटना की जानकारी लगी। अशरफ ने थाने में घटना की तहरीर दी है।


मूलरूप से हापुड़ के रहने वाले अशरफ मोदी शुगर मिल में नौकरी करते हैं। वह मुलतानीपुरा पड़ाव कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। अशरफ बुधवार रात ड्यूटी पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात बदमाश छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और वहां से लैपटाप, एलपीजी सिलिंडर, बैटरी, कीमती कपड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह वह घर पहुंचे तो सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||