Image Slider

होमखेलक्रिकेटदिल्ली के लड़के को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह, अब बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा T20

Last Updated:

Nikhil Chaudhary Australia T20I squad vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को 17 जून से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा की गई. भारत में पैदा हुए 30 वर्षीय निखिल चौधरी को टीम में जगह मिली है. बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद इस ऑलराउंडर की किस्मत खुली है.

Zoom

निखिल चौधरी को ऑस्ट्रेलिया मेंस स्क्वॉड में जगह मिली है.

सिडनी: दिल्ली में पैदा हुए ऑलराउंडर निखिल चौधरी को बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में जगह मिली है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो निखिल चौधरी 60 से ज्यादा साल में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले भारत में जन्में पहले मेंस क्रिकेटर बन सकते हैं. होबार्ट हरिकेन्स का यह 30 साल का हरफनमौला खिलाड़ी IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं.

वैसे निखिल चौधरी का प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना इतना आसान नहीं है. इस लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर को मिडिल-ऑर्डर में जोएल डेविस और एरॉन हार्डी सरीखे प्लेयर्स से भिड़ना होगा. चौधरी ने पिछले महीने पाकिस्तान रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल ग्रुप के साथ ट्रेनिंग की थी. सिलेक्टर टोनी डोडेमेड ने चौधरी के बारे में कहा:

पैनल उनके BBL फॉर्म, खासकर पिछले सीजन के प्रदर्शन से प्रभावित हुआ है, जिसके कारण उन्हें स्क्वाड में शामिल किया गया है. निखिल को बांग्लादेश में बहुत अच्छा अनुभव मिलेगा. जब हम अगले हफ्ते यहां होने वाले पहले T-20 मैच के लिए टीम चुनेंगे तो वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला मैच खेलने की दौड़ में शामिल होंगे.

ट्रेविस हेड को शुरू में बांग्लादेश दौरे के लिए दोनों लिमिटेड-ओवर्स स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें ‘पर्सनल लीव’ दे दी गई. उनकी लगातार अनुपस्थिति के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम को अगले हफ्ते चट्टोग्राम में होने वाले T20I मैच के लिए नए खिलाड़ियों की जरूरत है. कप्तान मिचेल मार्श भी ODI सीरीज़ से बाहर हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि टखने की चोट से उबरने के बाद वह T20I टीम की कप्तानी कर सकेंगे.

ऑस्ट्रेलिया T20I स्क्वॉड
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच ये T20I सीरीज अगले हफ्ते बुधवार से शुरू होगी, जबकि तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा.

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||