Image Slider

Last Updated:

Allahabad High Court: गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर है. इस मामले में एनकाउंटर में ढेर कमलेश चौधरी के भाई सजाय बिंद ने ध्वस्तीकरण नोटिस को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

विनीत राय हत्याकांड: एनकाउंटर में मारे गए कमलेश चौधरी का भाई पहुंचा हाईकोर्टZoom

कमलेश चौधरी एनकाउंटर का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

प्रयागराज. गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय उर्फ हनी राय हत्याकांड में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद का भाई संजय बिंद इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा है. जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए ध्वस्तीकरण नोटिस को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. एसडीएम सदर ने बगैर नक्शा स्वीकृत कराए किए गए अवैध निर्माण को लेकर ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया है. संजय बिंद के साथ ही तीन अन्य आरोपियों शंकर पांडेय,आलोक दुबे और सोनू यादव को भी नोटिस जारी की गई है. सभी आरोपियों से 12 जून तक जवाब मांगा गया है. संतोषजनक जवाब न मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई है.

याची संजय बिंद का आरोप है कि‌ पुलिस उसके भाई को 3 जून को बिहार से उठाकर लायी थी. 4 जून को उसका फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया. पुलिस एनकाउंटर के बाद हजारों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. याचिका में आरोप लगाया गया है कि याचीकरण पुलिस एनकाउंटर पर सवाल न उठाएं. इसी को लेकर दबाव बनाने के लिए यह नोटिस जारी की गई है. यह भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन किया जा रहा है. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सिर्फ एफआईआर के आधार पर बुलडोजर एक्शन नहीं किया जा सकता है.

यह भी कहा गया है कि याचीगण पुलिस एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. याचीगण यह मांग न करें, इसलिए भी उन पर नोटिस के जरिए दबाव बनाया जा रहा है. याचिका दाखिल कर एसडीएम सदर गाजीपुर की ध्वस्तीकरण की नोटिस रद्द करने की मांग की गई है. याचिका में डीएम, गाज़ीपुर एसडीएम सदर गाजीपुर और प्रमुख सचिव गृह को पक्षकार बनाया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय के माध्यम से यह याचिका दाखिल की गई है. 29 मई की रात होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. विनीत राय हत्याकांड को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी से लेकर बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी ने भी एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एनकाउंटर पर जांच कराने की भी बात कही थी.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाताअमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||