साल 1990 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आशिकी’ से दो नए नवेले सितारों ने एक्टिंग डेब्यू किया था. फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर ऐसा बोला कि दोनों नौसिखिया रातोंरात पहली ही फिल्म से स्टार बन गए. अनु अग्रवाल और राहुल रॉय ‘आशिकी’ से स्टार बन गए थे. दोनों के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी.
नई दिल्ली. अनु अग्रवाल और राहुल रॉय की फिल्म ‘आशिकी’ ब्लॉकबस्टर रही थी. महेश भट्ट की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया था. फिल्म से दोनों नए एक्टर्स रातों रात स्टार बन गए थे. ‘आशिकी’ फेम राहुल राॉय के पास इतने फिल्मों के ऑफर्स थे कि महज 11 दिनों में उन्होंने दर्जनों फिल्में साइन कर ली थीं.
1990 में रिलीज हुई ‘आशिकी’ ने राहुल रॉय को देखते ही देखते स्टार बना दिया था. यह फिल्म उस दौर की सबसे सफल म्यूजिकल फिल्मों में शामिल हुई और राहुल की लोकप्रियता आसमान छूने लगी. उनकी हेयरस्टाइल और अंदाज युवाओं के बीच ट्रेंड बन गए, जबकि उनके पोस्टर लाखों फैंस के कमरों की दीवारों की शोभा बनने लगे. वह 90 के दशक के सबसे चर्चित और पसंद किए जाने वाले चेहरों में शुमार हो गए थे. धमाकेदार शुरुआत के बाद राहुल रॉय का करियर कुछ खास नहीं चल सका और वो गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो गए.
एक्टर का स्टारडम पीक पर था. उन्हें हर तरफ से फिल्म के ऑफर्स मिल रहे थे. हर फिल्म को लेकर मेकर्स के बीच काफी उत्साह था. 11 दिन के अंदर ही राहुल रॉय ने करीबन 47 फिल्में साइन कर डाली थी. उन्हें लगा था कि ये फिल्में उनके करियर का रुख बदलकर रख देंगी. एक्टर का मानना था कि वो सुपरस्टार बन जाएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
47 फिल्में साइन करने के बावजूद राहुल रॉय गुमनामी के अंधेरे में खो जाएंगे ये तो शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा. इनमें से आधी फिल्में ठंडे बस्ते में चली गईं, तो कुछ फिल्में बनी ही नहीं. कुछ बनीं और फ्लॉप हो गईं. फिल्मों के बंद और फ्लॉप होने का असर राहुल रॉय के करियर पर साफ दिखा. धीरे-धीरे लोग उन्हें भूलते चले गए.
गुमनामी के अंधेरे में गुम राहुल रॉय को आर्थिक तंगी के कारण निजी जिंदगी में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. 2006 में एक्टर रियालिटी शो बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आए थे. एक्टर इस पॉपुलर शो के सबसे पहले सीजन के विजेता रहे थे. उन्होंने अपनी जीत से मिसाल कायम की थी.
नवंबर 2020 में राहुल रॉय को फिल्म ‘LAC: Live The Battle’ की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक हुआ. इस मेडिकल इमरजेंसी ने देशभर के फैंस को चौंका दिया. अभिनेता को स्ट्रोक के बाद लंबा इलाज और रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा. बाद में उन्होंने रिकवरी के दौरान शारीरिक और मानसिक चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की.
ब्रेन स्ट्रोक के बाद से राहुल रॉय जो छोटे-मोटे रोल्स कर रहे थे, उन्होंने वो रोल्स करने भी बंद कर दिए. उन्होंने अपना ध्यान अपनी रिकवरी की ओर केंद्रित किया और वो लाइमलाइट से दूर हो गए. इन दिनों एक्टर सोशल मीडिया पर अपने रील्स के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
हाल ही में राहुल रॉय को उनके रील्स की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा था. एक्टर ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें अपने मेडिकल बिल्स चुकाने हैं और घर चलाना है जिसके लिए वो काम कर रहें हैं और उन्होंने इसमें कोई शर्म नहीं है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



