Same title Different Bollywood Movies : फिल्मों का नाम एक जैसा हो और दोनों ही फिल्मों में सगे भाइयों ने काम किया हो तो इसे संयोग ही कहा जाएगा. बॉलीवुड फिल्मों में कुछ भी हो सकता है. 29 साल के अंतराल में एक ही टाइटल से दो फिल्में बनाई गईं. दोनों फिल्मों में दो सगे भाइयों ने काम किया. दोनों ही फिल्मों की कहानी अलग-अलग थी. बॉक्स ऑफिस पर रिजल्ट अलग-अलग रहा. एक मूवी जहां मैसिव हिट रही, वहीं दूसरी फिल्म फ्लॉप साबित हुई. ये दोनों फिल्में कौन-कौन सी थीं, आइये जानते हैं….
वैसे तो हर बॉलीवुड फिल्म की कहानी-टाइटल अलग-अलग होता है, फिर भी मेकर्स एक ही नाम से फिल्में बनाते रहे हैं. 29 साल के अंतराल में ऐसी ही दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं जिनकी कहानी तो अलग-अलग थी लेकिन टाइटल एक जैसा था. एक फिल्म मैसिव हिट साबित हुई तो दूसरी फ्लॉप रही. यह फिल्म थी : मेला. मेला नाम से वैसे तो 3 फिल्में बन चुकी हैं लेकिन दो फिल्मों में दो सगे भाइयों ने काम किया है. ये दो सगे भाई थे संजय खान-फिरोज खान और आमिर खान-फैसल खान. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन भाइयों का आपसी मनमुटाव भी खूब चर्चा में रहा.
सबसे पहले 1948 में मेला नाम से एक फिल्म बनी थी जिसमें दिलीप कुमार-नरगिस, जीवन लीड रोल में थे. प्रोड्यूसर-डायरेकर एसयू सनी थे. फिल्म के गाने खूब पॉप्युलर हुए थे. एक गाना ‘गाए जा गीत मिलन के’ आज भी मशहूर हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. यह साल 1948 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.
दूसरी बार 1971 में ‘मेला’ नाम से फिल्म बनाई गई. यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी जिसका निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था. ‘हसीना मान जाएगी (1968) के बाद प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह दूसरी फिल्म थी. इस फिल्म में संजय खान और फिरोज खान ने काम किया. दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं. मुमताज लीड रोल में थीं. फिल्म 30 जून 1971 को रिलीज हुई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मेला (1971) मूवी के प्रोड्यूसर एए नाडियाडवाला थे. वो संजय खान के बड़े भाई के रोल के लिए प्राण साहब को लेना चाहते थे. संजय खान ने उनसे कहा था कि प्राण साहब स्क्रीन पर पिता जैसे नजर आएंगे. भाई के रोल में ऐसे शख्स को लीजिए जो मेरे भाई जैसा दिखता हो. संजय खान ने अपने बड़े भाई फिरोज खान को रोल देने की गुजारिश की. इस पर नाडियाडवाला ने कहा कि वो फिरोज खान को रोल तो दे देंगे लेकिन तुम्हें पैसे नहीं देंगे. संजय खान ने कहा कि वो पूरी मार्केट प्राइस लेंगे. किसी तरह बात बनी.
फिरोज खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. पूरी फिल्म में वो छाए रहे. ‘आदमी और इंसान’ और ‘सफर’ की तरह फिरोज खान की स फिल्म में लास्ट में डेथ हो जाती है. फिल्म का म्यूजिक आरडी बर्मन ने कंपोज किया था. फिल्म का सबसे पॉप्युलर गाना ‘रुत है मिलन की, साथी मेरे आ रे’ था. गाना मोहम्मद रफी-लता मंगेशकर ने गाया था.
यह भी दिलचस्प संयोग है कि संजय खान को शुरुआत अपने बड़े भाई फिरोज खान से ज्यादा स्टारडम मिला. फिरोज खान और मुमताज आगे चलकर समधी-समधिन बन गए. मुमताज की बड़ी बेटी नताशा माधवानी की शादी दिसंबर 2005 में अभिनेता फिरोज़ खान के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान से हुई थी. 1.2 करोड़ की नेट कलेक्शन की साथ फिल्म हिट थी. यह फिल्म उस साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. इतना ही नहीं फिरोज खान और संजय खान के बीच बाद में रिश्ते भी खराब हो गए थे.
‘मेला’ नाम से एक और फिल्म 7 जून 2000 में रिलीज हुई थी. फिल्म में आमिर खान, उनके छोटे भाई फैसल खान और ट्विंकल खन्ना लीड रोल में थे. एक्शन डायरेक्टर टीनू बर्मा मेन विलेन थे. इस फिल्म का डायरेक्शन धर्मेश दर्शन ने किया था जिन्होंने ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई. 1971 में आई’मेला’ मूवी की तरह इसमें भी दो सगे भाइयों ने काम किया था. फिल्म एक कंप्लीट मसाला मूवी थी, एक्शन-कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा सब कुछ था, फिर भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.
‘मेला’ फिल्म का स्क्रीनप्ले नीरज वोरा, संजीव दुग्गल और रॉबिन भट्ट ने लिखा था. डायलॉग नीरज वोरा-धर्मेश दर्शन ने लिखे थे. गीतकार समीर-देव कोहली थे. म्यूजिक अनु मलिक ने कंपोज किया था. फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था. फिल्म में आमिर खान ने इतना ज्यादा दखल दिया और इतनी ओवर एक्टिंग कर डाली कि फिल्म फ्लॉप साबित हुई. इतना ही नहीं आमिर खान ने एक अश्लील सीन करने के लिए जिद पकड़ ली थी. डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने भारी मन से रोते हुए सीन फिल्माया था. वो आमिर खान के व्यवहार से बिल्कुल भी खुश नहीं थे. धर्मेश दर्शन ने अपने एक इंटरव्यू में ये सब हैरान करने वाले खुलासे किए थे.
‘मेला’ फिल्म के फ्लॉप होने के बाद ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग छोड़ दी और अक्षय कुमार से शादी रचाकर अपना घर बसा लिया. फिल्म रिलीज होने से पहले ही उन्होंने अक्षय कुमार से वादा किया था कि अगर मूवी फ्लॉप हुई तो वो एक्टिंग से संन्यास ले लेंगी. उधर, मेला फिल्म के बाद आमिर खान का करियर तो खूब चमका लेकिन उनके भाई फैसल खान डिप्रेशन के शिकार हो गए. उन्होंने आमिर खान के खिलाफ जमकर बयानबाजी की. मीडिया में दोनों भाइयों के झगड़े ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



