Akhilesh Yadav News : अखिलेश यादव ने इस बैठक से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे कामों को तो आप देख रहे हैं. उत्तर प्रदेश में तो अब महिलाएं भी नाराज हैं और. आखिर उन्होंने बैठक से पहले क्या-क्या कहा, आइये जानते हैं..
DELHI INDIA Alliance Meeting : अखिलेश यादव ने भाजपा पर पलटवार किया.
हम बंधु राष्ट्र की तरह आगे बढ़ें- अखिलेश
बैठक में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि एजेंडा और फैसलों पर चर्चा बैठक के भीतर होगी, लेकिन विपक्ष की कोशिश देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की है. उन्होंने कहा कि ‘हमारी कोशिश होगी कि हम बंधु राष्ट्र की तरह आगे बढ़ें. लोकतंत्र के मूल्यों को बचाने के लिए सभी दलों को साथ आना होगा.’
अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब महिलाएं भी नाराज दिखाई दे रही हैं और जिन योजनाओं के तहत चुनाव के समय लोगों के खातों में पैसे भेजे गए थे, अब उन्हीं मामलों में शिकायतें और एफआईआर दर्ज होने की बातें सामने आ रही हैं.
राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब
राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता को लेकर उठ रहे सवालों पर भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ‘भाजपा विपक्षी नेताओं के खिलाफ नकारात्मक प्रचार करने के लिए बड़े पैमाने पर संसाधनों का इस्तेमाल करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर सकती है. वह हमारे खिलाफ विज्ञापन चला सकती है और नकारात्मक प्रचार के लिए भारी रकम खर्च कर सकती है. दुनिया में शायद ही किसी राजनीतिक दल ने विरोधियों के खिलाफ प्रचार पर इतना पैसा खर्च किया होगा.’
About the Author
I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



