Image Slider

होमताजा खबरदेशजो लोग नरेंद्र मोदी को पसंद नहीं करते वे साथ आए हैं… इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर बोले शरद पवार

Last Updated:

शरद पवार ने कहा कि जो लोग नरेंद्र मोदी को पसंद नहीं करते वे साथ आए हैं, इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर यह टिप्पणी कर विपक्षी एकजुटता पर सवाल उठाया

जो लोग नरेंद्र मोदी को पसंद नहीं करते वे साथ आए हैं... इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर बोले शरद पवारZoom

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद यादव ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश में वे सभी राजनीतिक दल और नेता एक मंच पर आने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की नीतियों और नेतृत्व से सहमत नहीं हैं. पवार ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों के बीच मौजूद मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाएगा और सभी सहयोगियों को साथ रखना जरूरी है.

बारामती दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शरद पवार ने कहा कि देश की राष्ट्रीय पार्टियां अब एक साथ आने लगी हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है, जबकि दूसरी ओर वे राजनीतिक दल और नेता हैं जो इस नेतृत्व को पसंद नहीं करते. ऐसे सभी लोग एक मंच पर एकत्रित हुए हैं और आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं.

पवार ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. उन्होंने संकेत दिया कि बैठक में ऐसा फॉर्मूला पेश किया जा सकता है, जिससे गठबंधन के घटक दलों के बीच संतुलन बना रहे और कोई भी पक्ष अत्यधिक कट्टर रुख न अपनाए. उनके अनुसार, विपक्षी एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी दलों को लचीला दृष्टिकोण अपनाना होगा.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||