वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मालवीय नगर अग्निकांड की भयावह तस्वीरें अभी लोगों के जेहन से धुंधली भी नहीं हुई थीं कि रविवार दोपहर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से वैसा ही खौफनाक मंजर पैदा हो गया। आग लगते ही सीढ़ियां धुएं से भर गईं और ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने के कारण फंस गए।
2 of 5
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी अग्निकांड
– फोटो : भूपिंदर सिंह
बालकनियों और खिड़कियों से लोगों ने मांगी मदद
बालकनियों और खिड़कियों पर पहुंचे लोगों ने मदद के लिए गुहार लगानी शुरू कर दी। सूचना पर फौरन पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियां ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर लोगों को सुरक्षित निकाला। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ऊपरी मंजिल पर मौजूद दो पपी (डॉगी के बच्चे) की धुएं की चपेट में आकर मौत हो गई। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि पहली मंजिल से एसी में आग लगने के बाद इमारत में आग फैली।
3 of 5
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी अग्निकांड
– फोटो : अमर उजाला
चार मंजिला इमारत में लगी थी आग, पड़ोसियों ने शोर सुन दी सूचना
रविवार दोपहर चार मंजिला भवन में आग लगते ही लोगों ने मदद की गुहार लगानी शुरू कर दी। पड़ोसियों ने शोर सुनकर फौरन सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। गनीमत रही कि दोपहर को ट्रैफिक नहीं होने के कारण चंद मिनटों में दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फौरान रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
दमकल विभाग ने आठ जिंदगियां बचाईं
दमकल कर्मियों ने इमारत की सामने की ओर से सीढ़ी लगाकर चार नाबालिग व दो महिलाओं समेत कुल आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। हादसे में पहली मंजिल पर रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। धुएं के कारण पूरी इमारत को नुकसान पहुंचा है। न्यू फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
4 of 5
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी अग्निकांड
– फोटो : अमर उजाला
अग्निकांड पर दमकल विभाग का बयान
दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ एके मलिक ने बताया कि उनकी टीम को रविवार दोपहर 3.39 बजे खबर मिली कि सी-600, न्यू फ्रेंड्स कालोनी की चार मंजिला इमारत में आग लग गई है। ऊपर कुछ और लोग फंस गए हैं। आश्रम के अलावा दूसरे दमकल केंद्रों से तुरंत छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
5 of 5
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी अग्निकांड
– फोटो : अमर उजाला
सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल से रेस्क्यू
शुरुआत में दो गाड़ी 6 मिनट के भीतर पहुंच गईं। आग से जीने के रास्ता बंद हो गया था। दूसरी और तीसरी मंजिल की बालकनी पर खड़े लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। दमकल कर्मियों ने फौरन सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल से रोशन (17), सूरज (14) और बबली (45) को सुरक्षित निकाल लिया। तीसरी मंजिल से यूसुफ (55), फरहा (48), रहीमा (16), यामीन (8) और जैनब (38) को सुरक्षित निकाला गया। बाद में दमकल की गाड़ियां ने आग पर काबू पाया। 4.05 बजे आग को पूरी तरह बुझा लिया गया था। आग पहली मंजिल के एसी में आग लगने के बाद लगी। पुलिस हादसे की वजहों का पता लगा रही है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



