Ayodhya Ram Mandir Donation Theft : राम मंदिर के दान पात्र से चोरी का जो आरोप अखिलेश यादव ने लगाया था, पहले ट्रस्ट की तरफ से उसका खंडन कर दिया गया.. अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये सामने है कि ऐसा हुआ है और बाकायदा चार लोगों को इस केस में हिरासत में लिया गया है. इनसे रिकवरी तक की गई है. आइये जानते हैं इस बारे में…
राम मंदिर दान पात्र पैसे गबन केस में चार लोग हिरासत में लिए गए.
दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा राम मंदिर के दान में गबन का आरोप लगाए जाने के बाद से ही अयोध्या में बड़ी हलचल है. राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से अखिलेश यादव के आरोप पर खंडन किया गया था. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने वीडियो बयान जारी कर इसका खंडन कर कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था.
कहां और कब हुआ खेल?
अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये सामने आई है कि दान पात्र में एसबीआई के काउंटिंग के लिए तैनात किए गए चार कर्मचारियों को हिरासत लिया गया है. चारों से रिकवरी भी की गई है. यात्री सुविधा केंद्र से रिकवरी की गई है. पुलिस अधिकारी और ट्रस्ट के जिम्मेदार लोग अब इस मामले में मौन है.
अखिलेश यादव कहते रहें- पंकज चौधरी
उधर, जब राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले पर यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से पत्रकारों ने सवाल किया तो वे इस पर नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि ये ट्रस्ट का विषय है, सरकार का विषय नहीं है. उन्होंने कहा कि कहां पर कौन कहा रहा है कि पैसे गायब हो गए हैं. इस पर पत्रकारों ने कहा कि ये अखिलेश यादव ने कहा है.. यह सुनते ही उनका कहना था कि तो अखिलेश यादव कहते रहें. उनका जवाब थोड़ी ना देते रहेंगे.
बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय ने इन आरोपों को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समय-समय पर अपनी अलग-अलग एक्टिविटीज़ का रेगुलर ऑडिट करता है. हुंडी काउंटिंग रूम का भी समय-समय पर ऑडिट किया जाता है… यह प्रोसेस कई दिनों तक चलता है. अभी भी यही प्रोसेस चल रहा है. अभी तक कोई खास गड़बड़ी या दिक्कत सामने नहीं आई है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



